फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The death of the pathology operator of Machilishahar from Corona

कोरोना से मछलीशहर के पैथालॉजी संचालक की मौत, 38 हुई संख्या

Fri, 14 Aug 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
The death of the pathology operator of Machilishahar from Corona
कोरोना से मछलीशहर के पैथालॉजी संचालक की मौत, 38 हुई संख्या
विज्ञापन

- 35 नए मरीज मिले, 2986 हुए कुल पॉजिटिव केस
- नए मरीजों में शहर की यूपी सिंह कॉलोनी के दो, वाजिदपुर, कलीचाबाद, पचहटिया के एक-एक मरीज
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। लगातार तीसरे दिन भी जिले में कोरोना से एक मौत हुई है। मछलीशहर कस्बे में पैथालॉजी संचालक ने एल-2 अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा 35 नए मरीज भी मिले हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 2986 हो गई है। मौत का आंकड़ा बढ़कर 38 हो गया है। एक्टिव केस 661 हैं।

सिकरारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक मछलीशहर कस्बे में पैथालॉजी चलाता था। करीब 15 दिन पहले उसने सीएचसी में अपनी कोरोना जांच कराई, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे एल-1 अस्पताल में रखा गया। बाद में तबीयत बिगड़ने पर एल-2 अस्पताल रेहटी में भर्ती किया गया था। बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। अस्पताल से सीधे शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। पैथालॉजी संचालक की मौत से नगर में लोग सहम गए हैं। उधर, बृहस्पतिवार को मिले नए मरीजों में शहर के यूपी सिंह कॉलोनी में दो, वाजिदपुर, पचहटिया, मियांपुरा व कलीचाबाद में एक-एक युवक शामिल हैं। रामपुर के पचवल गांव में चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा बक्शा, मुंगराबादशाहपुर, शाहगंज, जलालपुर में दो-दो, रामनगर, मछलीशहर, बरसठी के एक-एक मरीज हैं। मीरगंज के भटहर गांव में मेडिकल स्टोर संचालक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उसे शुगर लेबल बढ़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कोरोना जांच में वह पॉजिटिव मिला। ग्राम प्रधान पुत्र सुधीश मौर्या सिंटू ने संबंधित गली को सील करा दिया है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 310 सैंपल की रिपोर्ट आई, जिसमें 35 पॉजिटिव हैं। 27 सैंपल की गुणवत्ता खराब होने से संबंधित लोगों का दोबारा सैंपल लिया जाएगा। 170 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। वहीं 1307 नए लोगों के सैंपल भी लिए गए। अब तक 58778 सैंपल किए जा चुके हैं। इसमें 54659 का रिजल्ट आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed