फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The death of the child being hit by truck

ट्रक की चपेट में आने से बालिका की मौत

Sat, 12 Sep 2015 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Sat, 12 Sep 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
The death of the child being hit by truck
 बधवा-बरसठी मार्ग पर बारीगांव बाजार के पास शुक्रवार को बालू लदे ट्रक की टक्कर से स्कूल जा रही छात्रा की मौत हो गई जबकि उसका भाई घायल हो गया।
विज्ञापन


 उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर भाग गया। घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक को क्षतिग्रस्त कर दिया और बाजार में सड़क जाम कर दिया।

 मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ के समझाने बुझाने पर घंटे भर बाद जाम समाप्त हुआ। बारीगंव बाजार निवासी राम सेवक यादव की सात वर्षीय बेटी प्रतिमा  सुबह अपने भाई प्रदीप (9) के साथ विद्यालय जा रही थी।
विज्ञापन


दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़कर घर से दो सौ मीटर दूर पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे बालू लदे ट्रक ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही दोनों का हाथ एक दूसरे से छूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ट्रक का पहिया प्रतिमा के ऊपर से गुजर गया। उसकी मौके पर मौत हो गई जबकि प्रदीप का पैर टूट गया। बाजार में मौजूद लोगों ने हादसे के बाद ट्रक को रोक लिया। चालक फरार हो गया।

सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल पर कोहराम मच गया। हादसे से गुस्साए लोगों ने ट्रक को क्षतिग्रस्त कर दिया। शव सड़क पर रख कर लोगों ने चक्का जाम कर दिया।

 घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम समाप्त कराने का प्रयास किया लेकिन लोग मुकदमा दर्ज कराने और परिवार के लोगों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।


करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम रामकेश यादव और सीओ हितेंद्र कृष्ण ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed