फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The dead man's body was found outside the shop

दुकान के बाहर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Thu, 18 Jun 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
The dead man's body was found outside the shop
दुकान के बाहर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन

तीन साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ौना गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बड़ौना गांव निवासी मंगला प्रसाद बिंद (32) का शव गुरुवार को तड़के उसकी चाय की दुकान के बाहर मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। परिजनों को समझाने बुझाकर के काफी देर बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के तीन साथियों को हिरासत में लेकर छानबीन में जुटी है।

बड़ौना गांव निवासी मंगला प्रसाद बिंद (32) पुत्र उदयराज गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास चाय की दुकान चलाते थे। सुबह मंगला का शव दुकान के बाहर मिला। बड़ी संख्या में गांव के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो घटना से गुस्साए परिजनों ने शव को हाथ लगाने से रोक दिया। चार घंटे तक पुलिस शव को कब्जे में लेने के लिए जद्दोजहद करती रही। काफी समझाने बुझाने के बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी। परिजनों के सन्देह जताए जाने पर पुलिस ने मृतक के तीन साथियों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक केवल अंडरवियर में था। उसका चप्पल और तौलिया दुकान से थोड़ी दूर प्राथमिक विद्यालय के पास मिला। घटना की सूचना पर एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, सीओ जितेंद्र कुमार दुबे मौके पर पहुंचे और छानबीन की। परिजनों का आरोप है कि मृतक प्रधान के यहां दावत में गया था। जहां साथियों के बीच उससे कहासुनी हुई थी। दावत से घर लौटकर वह घर पहुंचा। उसके बाद सोने के लिए दुकान पर गया था। सीओ जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि प्रधान समेत कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed