फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The dead body of the married woman was hanged after the murder, five arrested

हत्या के बाद फंदे से लटकाया था विवाहिता का शव, पांच गिरफ्तार

Wed, 31 Aug 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the married woman was hanged after the murder, five arrested
निगोह। बरसठी थाना क्षेत्र के जरौटा (ओझापुर) गांव में विवाहिता मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि पहले रस्सी से विवाहिता का गला घोंटा गया और आत्महत्या रूप देने के लिए फंदे पर लटका दिया गया। इस मामले में पति, जेठ, ससुर सहित पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

रविवार की शाम को संदिग्ध हाल में चंदा देवी का शव फंदे से लटकते हुए पाया गया था। उनके पिता ने हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया था। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। चंदा के शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मंगलवार को आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि पहले गला कसकर मारा गया। उसके बाद साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी का रूप दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त की गई रस्सी को भी बरामर कर लिया गया। थाना प्रभारी संजय यादव ने बताया कि जरौटा (ओझापुर) गांव की विवाहिता चंदा देवी(30) का रविवार की शाम को छत पर लोहे के राड से साड़ी के सहारे लटकता हुआ शव मिला। घटना के बाद पहुंचे मायके पक्ष के लोगों से ससुराल पक्ष के लोगों से जमकर विवाद भी हुआ था। चंदा के पिता महेंद्र कुमार पटेल निवासी सोनपुरवा, अनेई जिला वाराणसी मी तहरीर पर पति शिवशंकर पटेल, जेठ रविशंकर पटेल, ससुर बंशीधर पटेल, जेठानी संगीता, व शकुंतला के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया गया था। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed