फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The current is falling in the railing of Sulabh Toilet, the young man dies

सुलभ शौचालय की रेलिंग में उतर रहा करंट, युवक की मौत

Tue, 16 Jun 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
The current is falling in the railing of Sulabh Toilet, the young man dies
मछलीशहर। नगर के पुराने सरकारी अस्पताल के पास निर्मित सुलभ शौचालय की रेलिंग में करेंट उतरने से मंगलवार को एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पंवारा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव निवासी गौरव तिवारी (22) अपनी बाइक से मंगलवार को दवा लेने के लिए मछलीशहर आए थे। वह सुलभ शौचालय के सामने बाइक खड़ी कर शौच करने गए। जैसे ही रेलिंग को हाथ से पकड़ा, तभी रेलिंग में उतर रहे करंट की चपेट में आ गए। आसपास के दुकानदारों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस व विद्युत निगम को दी। युवक को करेंट से छुड़ाकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आसपास के लोगों का आरोप है कि जिस तार से विद्युत आपूर्ति की जाती है, वह शौचालय की दीवार को स्पर्श करता है। तार को बांस के सहारे ऊपर जरूर उठाया गया है, मगर बारिश होने के कारण शौचालय में करंट आ जाता है। मंगलवार की सुबह कुछ बच्चों को खेलते समय भी झटका लगा तो वह भाग गए। मृत युवक गौरव इलाहाबाद विवि से एमए पास करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed