फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The crops were submerged canal cuts

नहर कटने से फसलें हुईं जलमग्न

Wed, 24 Aug 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 24 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
The crops were submerged canal cuts
काफरपुर गांव में शारदा सहायक खंड 36 नहर लालगंज कटने से गांव में घुस रहे पानी को रोकने की कोशिश करता ग्रामीण ।
 स्थानीय विकास खंड के काफरपुर गांव के पास बुधवार को शारदा सहायक खंड 36 लालगंज नहर की पटरी को अराजक तत्वों ने काट दिया। जिससे गांव की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। खेत से होकर पानी बस्ती की ओर बढ़ा तो गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण नहर को बांधने के लिए पहुंच गए, लेकिन शाम छह बजे तक नहर बांधी नहीं जा सकी थी। अलबत्ता यहां से 10 किलोमीटर दूर मेहरावां के पास फाटक बंद कर पानी को कम कर दिया गया है। 
विज्ञापन



बुधवार को दोपहर किसी अराजक तत्व ने काफारपुर के पास नहर की पटरी काट दी। पहले तो किसी को पता नहीं चला, लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते नहर का पानी खेतों में भरने लगा तो गांव में हलचल मच गई। पहले इसकी सूचना गांव निवासी सेन बिंद ने क्षेत्र पंचायत सदस्य विनय सिंह को दी। उन्होंने गेटमैन रामनाथ को सूचना देकर दस किलोमीटर दूर मेहरावा के पास स्थित गेट से पानी को कम किया। लेकिन पानी का दबाव देर रात तक बना रहा।
विज्ञापन


जिससे नहर बांधने के प्रयास मे ंजुटे ग्रामीण हैरान होते रहे। एसडीओ सिंचाई सुरेश कुमार को भी इसकी जानकारी दी गई। उनके निर्देश पर नहर बांधने के लिए कुछ श्रमिक भी मौके पर पहुंचे जो ग्रामीणों के साथ नगहर बांधने के प्रयास में जुटे थे। शाम तक गांव के मिठाई, पोल्हन, बाल्मिक, दारा, बच्चा, करन, खीरू, रामदयाल, रामश्रृंगार, निरंजन, प्रमोद, शिवसेवक, अभयजीत सिंह, महेंद्र, प्रदीप, रामबहाल, रामलखन, मंजू, नाजुक, पुन्नवासी समेत अन्य किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed