{"_id":"6a4ea0742839c9c9420a7cc6","slug":"the-couple-ate-together-when-the-husband-returned-an-hour-later-he-found-his-wifes-body-hanging-from-a-noose-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-158571-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: दोनों ने साथ खाना खाया, एक घंटे बाद पति लौटा तो पत्नी का फंदे से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: दोनों ने साथ खाना खाया, एक घंटे बाद पति लौटा तो पत्नी का फंदे से लटकता मिला शव
विज्ञापन
नेवढ़िया थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव में मृतका सोनी गौतम की फाइल फोटो।- परिजन
नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव में बुधवार दोपहर सोनी (38) ने कमरे के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मधुपुर गांव निवासी विजय गौतम ने बताया कि उनकी पत्नी सोनी (38) बीमार थी। कई साल से उनका इलाज चल रहा था। बुधवार की दोपहर 12 बजे खाना खाने के बाद सोनी ने पति विजय से कहा कि घबराहट जैसा लग रहा है। आराम करने जा रही हूं। सोनी कमरे में आराम करने गई और पति किसी काम से गांव में चला गया। करीब 1 घंटे बाद दोपहर लगभग 1 बजे जब घर आया तो कमरे का दरवाजा बंद था। दरवाजा खटखटाने और बुलाने पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई। पति ने खिड़की से देखा तो चादर के फंदे से सोनी लटक रही थी।
पड़ोसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के सामने दरवाजा खोला गया तो सोनी की मौत हो चुकी थी। मृतका के दो पुत्र और दो पुत्री हैं। थानाध्यक्ष नेवढ़िया निखिलेश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।