फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The corpse of a high school student found in Pokhara

पोखरे में मिली हाईस्कूल के छात्र की लाश

Fri, 05 Mar 2021 06:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
The corpse of a high school student found in Pokhara
सुजानगंज। थाना क्षेत्र के सराय पड़री गांव में बृहस्पतिवार की रात हाईस्कूल के छात्र की पोखरे में लाश मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने जमीन विवाद में पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

सराय पड़री गांव निवासी बृजलाल पाल का पुत्र अरविंद (15) दसवीं कक्षा का छात्र था। बृहस्पतिवार की शाम वह गांव के पोखरे पर शौच के लिए गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। थोड़ी देर बाद गांव के पोखरे में किसी युवक की लाश मिलने की जानकारी पाकर घरवाले मौके पर पहुंचे। शव को पोखरे से बाहर निकालकर रखा गया था। शव अरविंद का था। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। सुजानगंज थानाध्यक्ष सुजानगंज मनोज कुमार, महराजगंज थानाध्यक्ष ओमनारायण सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। देर रात एसपी ने भी घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली। परिजनों ने पड़ोसियों पर जमीन विवाद में बेटे की लाठी-रॉड से पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है। एसओ मनोज कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed