{"_id":"690e4538d4063448020328bb","slug":"the-construction-of-the-world-class-swimming-pool-was-to-be-completed-by-december-but-only-50-percent-of-the-work-has-been-done-so-far-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-143915-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: विश्वस्तरीय तरणताल का दिसंबर तक पूरा करना था निर्माण, अब तक 50 फीसदी ही हुआ काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: विश्वस्तरीय तरणताल का दिसंबर तक पूरा करना था निर्माण, अब तक 50 फीसदी ही हुआ काम
विज्ञापन
जिले में तैराकी की प्रतियोगिता को बढ़ावा देने के लिए इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में विश्व स्तर का तरणताल बनाया जा रहा है। इसे दिसंबर तक पूर्ण किया जाना है, जिसमें अभी तक महज 50 फीसदी ही काम पूरा हो सका है।
शेष कार्यों को पूरा करने के लिए दिसंबर 2025 तक का समय है। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के सामने इतने कम समय में 50 फीसदी कार्य करना किसी चुनौती से कम नहीं है।
जिले में खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सिद्दीकपुर स्थित इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में विश्व स्तरीय तरणताल का निर्माण जून 2024 से शुरू हुआ। शुरुआत में इसकी लागत कम थी, फिर इसे विश्व स्तर तक की प्रतियोगिता कराने के लिए पुन: शासन स्तर पर मंजूरी के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
जिसके बाद इसका पुनरीक्षण आगणन भी बढ़ गया। जिसके तहत स्टेडियम की लागत बढ़कर 589.83 लाख हो गई। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल की लापरवाही के चलते धीमी गति से काम हो रहा है। अभी चेंजिंग रूम व बाथरूम आदि काफी कार्य बाकी हैं, जिस पर कार्य होना है। इसको पूरा करने का समय दिसंबर 2025 तक रखा गया था, जिसमें अभी तक 50 फीसदी ही कार्य पूरा हो सका है।