फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The committee will verify the board examination centres by November 17.

Jaunpur News: समिति 17 नवंबर तक बोर्ड परीक्षा केंद्रों का करेगी सत्यापन

Tue, 11 Nov 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The committee will verify the board examination centres by November 17.
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। प्रधानाचार्यों को निर्देश है कि 10 नवंबर तक कॉलेजों का डिलेट डिटेल बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दें।
विज्ञापन

तहसील स्तरीय समिति को 17 नवंबर तक केंद्रों की जांच कर रिपोर्ट देनी है। एसडीएम की अध्यक्षता में गठित समिति केंद्रों की जांच कर रही है। परीक्षा केंद्रों का डिटेल 24 नवंबर तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करना है। बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची 30 दिसंबर तक तैयार होना है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 के लिए हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा एक साथ 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार परिषद ने कई बदलाव किए हैं। इसमें सेंटरों और परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे व वायस रिकार्डर लगाए गए हैं तो सभी केंद्रों की वेब कास्टिंग भी की जा रही है। इसके लिए जिले में तो कंट्रोल रूम बनाया ही गया है।
लखनऊ स्थित डायरेक्टर कार्यालय में भी सेल गठित किया है। यहां हर जनपदों के परीक्षा केंद्रों की परिसर के साथ सभी कक्षों की भी ऑनलाइन निगरानी होगी।
परिषद ने परीक्षा केंद्रों के संबंध में जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को गाइडलाइन जारी की है। केंद्रों के चयन की प्रक्रिया 30 दिसंबर तक पूरी करनी होगी। सभी विद्यालयों को अपने संसाधनों की जानकारी आनलाइन अपलोड करना है।

जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि सभी प्रधानाचार्यों से 10 नवंबर तक विद्यालय की भौतिक सुविधाओं का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed