फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The changing weather may rain between February 3 and 5

बदल रहा मौसम 3 से पांच फरवरी के बीच हो सकती है बारिश

Mon, 31 Jan 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The changing weather may rain between February 3 and 5
जौनपुर। हर दिन मौसम का मिजाज बदल रहा है। ऐसे में लोगों को बीमार बना सकता है। दिन में गर्मी और सुबह-शाम पड़ रही ठंडक लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। रविवार को खिली तेज धूप ने गर्मी का एहसास करा दिया था। पारा चढ़ने के कारण रात में कोहरा पड़ने लगा है। रविवार की रात कोहरा पड़ने के कारण सोमवार को सुबह गलन रही। पछुआ हवा के कारण लोग ठंड से ठिठुरते रहे।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 96 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 79 प्रतिशत दर्ज की गई। 10 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने के कारण लोगों को फिर ठंड का एहसास करा दिया। मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव के कारण बारिश की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मौसम आगामी दिनों में 3 से लेकर 5 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। कभी-कभी हल्के से मध्यम बादल आसमान में छाए रहेंगे। मौसम वैज्ञानिक डा. सुरेश कन्नौजिया का कहना है कि अधिकतम तापमान 17-22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7-11 डिग्री सेल्सियस रहेगी। 8-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पूरब और उत्तर पश्चिम दिशा की ओर हवा चलने का अनुमान है। बारिश हुई तो पारा गिरने के बाद लोगों को गलन सता सकती है। किसानों के साथ ही आम लोगों को भी स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed