फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The chairs were empty in the nurses duty room, the heater was burning unnecessarily

नर्स ड्यूटी कक्ष में खाली थीं कुर्सियां, बेवजह जल रहा था हीटर, परिसर में बुझ चुका था अलाव

Thu, 24 Dec 2020 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
The chairs were empty in the nurses duty room, the heater was burning unnecessarily
रात 11.02 बजे अस्पताल के जनरल वार्ड स्थित नर्स ड्यूटि कक्ष में जल रहा हीटर व नदारद नर्स। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिला अस्पताल में बुधवार की रात ड्यूटी के प्रति मुस्तैदी और लापरवाही दोनों नजर आई। अमर उजाला टीम ने रात 10:51 से लेकर 12:13 तक जिला अस्पताल और रैन बसेरे की पड़ताल की। रात 11:2 बजे जनरल वार्ड के पास स्थित नर्स ड्यूटी कक्ष में नर्सें नहीं थी। कुर्सियां खाली पड़ी थीं लेकिन बेवजह हीटर जल रहा था। वहीं आकस्मिक चिकित्सा वार्ड में 11:10 बजे डॉ एस. दास मरीज का उपचार करने में व्यस्त नजर आए।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में 10:51 बजे अलाव की आग बुझ चुकी थी। आसपास लकड़ी भी नहीं थी। तीमारदार बरामदे में कुर्सियों पर कंबल के सहारे या परिसर में बुझ चुके अलाव की ताप के सहारे रात गुजार रहे थे। पूरे परिसर में कहीं अन्य दूसरी जगह अलाव नहीं जल रहा था। 10:53 बजे अस्पताल के इमरजेंसी के बाहर लगी कुर्सी पर दो युवतियां कंबल ओढ़े बैठी थीं। पता चला कि वे तीमारदार हैं।
विज्ञापन

----
रेलवे स्टेशन के रैन बसेरे में मिले सिर्फ तीन मुसाफिर
जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के रैन बसेरे कम लोग ठहर रहे हैं। इसकी वजह कम संख्या में ट्रेनों का परिचालन होना है। रात 11.16 बजे जौनपुर जंक्शन (भंडारी) रेलवे स्टेशन परिसर में स्थापित रैन बसेरे में सिर्फ तीन लोग थे। महिलाओं के लिए बना रैन बसेरा खाली था। रैन बसेरा का निरीक्षण करने ईओ संतोष पहुंचे थे। रात में 12.13 बजे शकरमंडी तिराहे पर शहर कोतवाल संजीव मिश्र अपने हमराहियों के साथ पैदल गश्त करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नर्स के ड्यूटी कक्ष में अगर रात में हीटर जल रहा था तो नर्स भी ड्यूटी पर जरूर रहीं होंगी। संयोग हो सकता है कि जांच के वक्त ड्यूटी पर तैनात नर्स वार्ड में या तो और किसी जरूरी काम से अस्पताल में ही इधर-उधर गई रहीं होंगी।-डॉ अनिल कुमार शर्मा सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed