{"_id":"63fe4e20f545bad91e07de84","slug":"the-chairman-of-the-child-protection-commission-jaunpur-news-c-20-1-84217-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने छात्राओं से पूछे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने छात्राओं से पूछे सवाल
विज्ञापन
धर्मापुर। बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ.देवेंद्र शर्मा ने मंगलवार को बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल के साथ धर्मापुर ब्लॉक परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा छह की छात्रा सुहानी यादव से विज्ञान दिवस के बारे में सवाल पूछे तथा छात्रा द्वारा सही जवाब पाकर संतुष्ट दिखे।
बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ.देवेंद्र शर्मा ने विद्यालय में बन रहे छात्राओं के भोजन को चखकर देखा। उन्होंने विद्यालय की वार्डेन शशि रानी से बालिकाओं को बनने वाले भोजन को हर रोज सर्वप्रथम खुद चखकर तब छात्राओं को परोसने का निर्देश दिया। उन्होंने सदैव बेहतर शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करने तथा साफ-सफाई का भी निर्देश दिया। तत्पश्चात ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शीतला चौकियां पर भी बीएसए के साथ पहुंचे बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ.देवेंद्र पाल ने कक्षा दो के छात्र-छात्राओं से ब्लैक बोर्ड पर सवाल हल करने को दिया। जिसको उक्त बच्चे द्वारा हल कर लिया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से उनके लक्ष्य के बारे में पूछा।
इस दौरान बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल, बीईओ धर्मापुर अरविंद यादव, सीडीपीओ अभिषेक द्विवेदी, वार्डेन शशिरानी, महेंद्र यादव, बबिता सिंह, ममता चतुर्वेदी, पूजा सिंह आदि मौजूद रहे।