फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The canal is dry, paddy is not being planted in many villages

Jaunpur News: सूखी है नहर, कई गांवों में नहीं हो पा रही धान की रोपाई

Sat, 22 Jul 2023 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
The canal is dry, paddy is not being planted in many villages
केराकत। विकास खंड केराकत और जलालपुर के 12 से अधिक ग्राम सभाओं से होकर गुजरने वाली नहरों में पानी नहींं छोड़े जाने से धान की रोपाई का कार्य प्रभावित है। धान की नर्सरी तैयार करने में भी किसानों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। किसानों के ऑनलाइन शिकायत की स्थिति जस की तस बनी हुई है। किसानों का कहना है कि आंदोलन ही एकमात्र विकल्प बचा हुआ है।
विज्ञापन

रजवाहा केराकत नहर में हर वर्ष सफाई का कार्य किया जाता है। क्षेत्र के सोहनी, नाऊपुर, थानागद्दी, बराई, नुवाव, गोपीपुर, रुदलपुर, जमुआ, भेड़िया, शिवरामपुर, असौआ, अपमानपट्टी, जखिया, उदपुर, बेहड़ा, मरही, समेत दर्जनों ग्रामसभाओं से होकर गुजरने वाली नहरें सूखी पड़ी हैं। जिसके चलते धान की रोपाई का काम प्रभावित हो रहा है। मोढ़ेला के पास टेल तक पानी पहुंचने की बात तो दूर उसके पहले के ग्रामसभाओं के किसान भी सिंचाई को लेकर परेशान हैं। कुछ किसान लगभग एक किलोमीटर दूर से मशीन से पानी लेकर आ रहे हैं, तो वही कुछ किसान बोरिंग कराने के लिए विवश हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने 2021-22 में चार करोड़ 30 लाख 58 हजार की लागत से टंडवा पम्प कैनाल का जीणोद्धार कराने की कवायद शुरू की थी, वह इसलिए कि यदि युदि मुख्य नहर में पानी किसी तरह बाधित हो रहा है, तो इस कैनाल से किसानों को बेहतर आपूर्ति कराई जा सके, लेकिन स्थिती जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed