फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The canal is dry, how can the fields be cultivated?

Jaunpur News: सूखी पड़ी नहर, कैसे हो खेतों का पलेवा

Sun, 23 Nov 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The canal is dry, how can the fields be cultivated?
जौनपुर। नहर में पानी न छोड़ने से किसानों के सामने गेहूं की बोआई के लिए मुश्किलें खड़ी हो गईं हैं। पानी के बिना पलेवा नहीं हो पा रहा है। जिन किसानों के पास पंपिंग सेट या सिंचाई के साधन हैं, उनका किसी तरह काम हो गया। जो किसान नहरों पर निर्भर हैं उनकी बोआई रुक गई है। जिले में 343 नहरे हैं, जिसकी लंबाई 1705 किमी है। सिंचाई के लिए करीब 1.66 लाख हेक्टेयर भूमि नहर पर निर्भर है। बावजूद इसके अब तक किसी भी नहर में पानी नहीं छोड़ा गया। सिंचाई विभाग के मुताबिक, नहरों की सफाई का सीजन शुरू हो गया है। इसके कारण अभी पानी बंद किया गया है। दिसंबर के पहले सप्ताह में पानी छोड़े जाने की संभावना है। ऐसे में खेतों में बोआई से पहले पलेवा के लिए पानी का इंतजार कर रहे किसान समय से बोआई नहीं कर सकेंगे। सिकरारा : क्षेत्र में सिंचाई खंड-2 की शारदा सहायक मड़ियाहूं माइनर में पानी नहीं है, जिससे रबी की बुआई के लिए खेतों में पलेवा की समस्या आ रही है। इस नहर से क्षेत्र के लगभग 50 से अधिक गांवों के किसानों की दोनों सीजन की फसलों की खेती की जाती है। डोभी : शारदा सहायक खंड-36 नहर से मुरखां, कनौरा, पनिहर, लेवरुवा, जरासी, बोड़सर, भुलनडीह, लोहराखोर, तरांये, हिसामपुर, मढ़ी आदि गांव के किसान आश्रित हैं। किसान नहर में पानी नहीं आने से चिंतित हैं। मड़ियाहूं : क्षेत्र के शारदा सहायक खंड-39 में पानी न आने से मईडीह, जोगापुर, काजीपुर, मुकुंदपुर, बकिया, हसनपुर, चोरारी सहित कई गांवों के किसान नहर में पानी न आने से गेहूं के खेत का पलेवा नहीं कर पा रहे हैं। महराजगंज : शारदा सहायक खंड 36 रजबाहे से सरायपड़री, मुंहकुचा, कोइरीपुर सदरुद्दीनपुर, बैरमा, भटपुरा, मजीठी आदि गांवों के किसान फसलों की सिंंचाई करते हैं। किसान रमाशंकर, प्रेमा देवी ने बताया कि गेहूं की बोआई का समय शुरू हो गया है। खेतों में नमी नहीं है। नहर सूखी पड़ी है। अब अधिक पैसा देकर निजी हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ेगा। सुइथाकला : शारदा सहायक खंड-36 में पानी नहीं होने से क्षेत्र के रुधौली, सुइथाकला, अशरफाबाद, करीमपुर, डेहरी, समसुद्दीनपुर में किसान परेशान हैं। बदलापुर : क्षेत्र के शारदा सहायक खंड-36 से निकलने वाली नहर भीमपुर रजबाहा व रामगंज रजबाहा में नवंबर में भी पानी नहीं आया है। क्षेत्र के किसान सुरेंद्र दुबे, मनीष सिंह ने बताया कि छह माह से नहरों में पानी नहीं आ रहा है, जिससे सिंचाई का काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

मछलीशहर : क्षेत्र के शारदा सहायक खंड जौनपुर, शारदा सहायक खंड-39, कुंवरपुर रजवाहा, मछलीशहर रजवाहा, जहांसापुर माइनर, घिसुवाखुर्द माइनर आदि में पानी की आपूर्ति बंद है। बरईपार : कैथोली निवासी जयप्रकाश पाठक, प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र के शारदा सहायक खंड-36 में पानी नहीं आने से गेहूं की बोआई प्रभावित हो रही है। बरसठी : क्षेत्र के हरद्वारी गांव में शारदा सहाय खंड-39 व सिंगरामऊ क्षेत्रों से गुजरी नहरों में पानी नहीं आने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed