फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The campaign was launched four times but the temporary vehicle stand was still not removed.

Jaunpur News: चार बार चला अभियान फिर भी नहीं हटे अस्थायी वाहन स्टैंड

Tue, 02 Apr 2024 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
The campaign was launched four times but the temporary vehicle stand was still not removed.
जौनपुर। शहर के अधिकतर तिराहे-चौराहों पर अस्थायी वाहन स्टैंड बना लिए गए हैं। बेखौफ सड़क पर वाहन खड़ा करके सवारियों को बैठाया जा रहा है। आलम यह है कि कई स्थानों पर सुबह-शाम रोज जाम लग रहा है। इन्हें हटाने के लिए बीते एक वर्ष में चार से अधिक बार अभियान चलाया गया लेकिन उसका भी कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन

शहर में अवैध वाहन स्टैंड को खत्म करने के लिए जेसीज चौराहा के नीचे, सिपाह, बदलापुर पड़ाव, मछलीशहर में वाहन स्टैंड बनाए गए है। लेकिन बस, ऑटो रिक्शा व ईरिक्शा सवारी के इंतजार में मुख्य चौराहों के सड़क पर वाहन खड़े कर देते हैं। अस्थायी वाहन स्टैंड पर मनमानी सवारी उतारने चढ़ाने के कारण एक से डेढ़ घंटे तक जाम लगता है। हद यह है कि इन चौराहों पर पुलिस के जवान मौजूद होते हैं, लेकिन वे भी कुछ नहीं करते। इससे आए दिन जाम की स्थिति बन जा रही है। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर सवारी वाहन खड़ा करने और जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए शासन की ओर से जारी आदेश भी बेअसर साबित हो रहा है। बीते साल शासन ने अवैध वाहन स्टैंड हटाने का निर्देश जारी किया था। इस पर खूब अभियान चला था। इस दौरान कार्रवाई के चलते अवैध वाहन स्टैंड की संख्या कम हो गई थी। अब एक बार फिर हर तिराहे चौराहों पर अवैध वाहनों का अड्डा फलने फूलने लगा है।
विज्ञापन

इन मार्गों पर अवैध स्टैंड
जेसीज चौराहा से ओलंदगंज व सिपाह मार्ग, ओलंदगंज से चाहरसू, वाजिदपुर तिराहे से पालिटेक्निक चौराहा, कोतवाली चौराह से जौनपुर जंक्शन, कलेक्ट्री मेन गेट से दिवानी तिराह तक आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी चालकों को स्टैंड पर ही वाहन खड़े कर सवारी भरने की हिदायत दी गई है। सड़कों पर वाहन खड़ाकर कर जाम लगाने वालों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -जीडी शुक्ला, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed