फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The camera monitor will remain in hostel

कैमरे की निगरानी में रहेगा हास्टल

Thu, 23 Feb 2017 01:56 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Thu, 23 Feb 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
The camera monitor will remain in hostel
सीसीटीवी - फोटो : Demo pic
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्याल परिसर स्थित हास्टलों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाने की पहल  शुरू हो गई है। हास्टल में बाहरी लोगों के  प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगया दिया गया है। हास्टल में रहने छात्रों से मिलने के लिए अभिभावकों को वार्डेन से अनुमति लेने के बाद ही मिलने दिया जाएगा। हास्टल में आए दिन होने वाले उपद्रव और मारपीट की घटना पर रोक लगाने के लिए विवि प्रशासन ने यह तय किया है कि हास्टल की निगरानी के लिए कैमरे लगाए जाएंगे। कुछ हास्टलों में सीसी टीवी कैमरा लगा दिया गया है।
विज्ञापन


सुरक्षा गार्डो को निर्देश दिया गया है कि वह कोई बाहरी व्यक्ति हास्टल में प्रवेश न करने पाए। हास्टल में जाने के लिए वार्डेन अनुमति लेनी पडेगी। बिना अनुमति के प्रवेश करने पर कार्रवाई की जाएगी। हास्टल में प्रवेश रात दस बजे के बाद नहीं लिया जाएगा। दस बजे के बाद हास्टलों में ताले लगा दिए जाएगे। गर्ल्स हास्टल 5.30 बजे ही बंद कर दिया जाता है। हास्टल पर मेन गेट पर सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


महिला और पुरुष हास्टलों की सुरक्षा के लिए सीसी टीवी कैमरा के साथ महिला और पुरुष गार्ड लगाए गए हैं। इसके अलावा हास्टलों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीफ वार्डेन सुरजीत यादव ने बताया कि हास्टलों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कुलपति ने निर्देश का पालन शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed