फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The bride reached her lover's house with a baraat with pomp and show

Jaunpur News: गाजे-बाजे के साथ बरात लेकर प्रेमी के घर पहुंची दुल्हन

Tue, 06 May 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The bride reached her lover's house with a baraat with pomp and show
महराजगंज। एक प्रेमिका के परिजनों ने जब उसकी शादी किसी अन्य जगह तय कर दी तो उसने शादी ठुकरा दी। उसने कहा कि वो अपने प्रेमी से ही शादी करेगी।
विज्ञापन

इस पर लड़की के परिजनों ने तेज़ी बाजार थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी प्रेमी के साथ साथ उसकी शादी तय कर दी। सोमवार को तय तिथि पर प्रेमिका दुल्हन अपने प्रेमी के घर शादी के लिए बारात लेकर पहुंची। यह अनोखी शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से हुई। यह शादी जिले में चर्चा का विषय बनी है। तेज़ीबाजार थाना क्षेत्र के गोठवा गांव निवासी अजय गौतम का भड़सरा पिलकिछा थाना खुटहन गांव निवासी रिश्तेदारी की एक युवती शिवकुमारी से प्रेम संबंध चल रहा था। युवती के परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी। ऐसे में युवती के पिता ने तीन माह पहले उसकी शादी कहीं और तय कर दी। यह पता लगने पर युवती ने शादी ठुकरा दी। पूछताछ के बाद परिजनों को पता चला तो प्रेमी अजय से शादी करना चाह रही है। उधर युवक परिजनों के मना करने के बाद भी प्रेमिका से शादी के लिए राजी हो गया। इसमें यह तय हुआ कि दुल्हन दूल्हे के घर बारात लेकर जाएगी। हुआ भी वहीं तय समय 5 मई को प्रेमिका अपने परिजनों के साथ डीजे रथ के साथ बरात लेकर प्रेमी के घर ब्याह रचाने पहुंची। प्रेमी-प्रेमिका के आगे उनके परिजनों को भी झुकना पड़ा। साथ ही विवाह के कार्ड में भी प्रेमी ने लिखवाया की समस्त वैवाहिक कार्यक्रम हमारे निज निवास स्थान भटौली से ही संपन्न होगा। वहीं इस अनोखी शादी से एक चर्चा का विषय बना हुआ है। दूल्हा अजय गौतम ने बताया कि वह दोनों काफी समय से एक-दूसरे को प्रेम करते थे। ऐसे में जब शादी तय हुई तो उसकी पत्नी ने परिजनों को सबकुछ सच-सच बता दिया। इसके अनोखी शादी के लिए दुल्हन हमारे घर बारात लेकर पहुंची। इसका मैंने काफी पहले कार्ड भी छपवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed