फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The body of an innocent child who had come to the village from Mumbai 10 days ago was found in a well

Jaunpur News: 10 दिन पहले मुंबई से गांव आए मासूम का कुएं में मिला शव

Tue, 09 Sep 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The body of an innocent child who had come to the village from Mumbai 10 days ago was found in a well
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के सरकी चौकी अंतर्गत अमिहित गांव में सोमवार को वेदांत (4) का शव कुएं में मिला। वह अपने माता-पिता काी इकलौती संतान था और 10 दिन पहले मुंबई से परिवार के साथ गांव आया था।
विज्ञापन

परिवार के लोगों के मुताबिक एक दिन पहले लापता हो गया था। मासूम वेदांत रविवार से ही लापता था। काफी तलाश के बाद जब नहीं मिला तो परिजनों ने देर शाम की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार की सुबह आशंका होने पर कुछ महिलाओं ने कुएं में ईंट डाला तो शव पानी की सतह पर उतराया दिखाई दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना पर सीओ अजीत कुमार रजत, कोतवाली प्रभारी त्रिवेणी सिंह और चौकी इंचार्ज राकेश सोनकर मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता गंगा और मां सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि वेदांत 10 दिन पहले ही उनके साथ मुंबई से गांव आया था। कोतवाली प्रभारी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि रविवार को घर के पास हो रही शिव चर्चा में परिवार के साथ गया था। उसी दौरान खेलते-खेलते वह कुएं के समीप पहुंच गया और हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed