फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The body of a young man was kept at the door for 17 hours, a case of murder registered

Jaunpur News: 17 घंटे तक दरवाजे पर रखा युवक का शव, हत्या का मुकदमा दर्ज

Tue, 22 Apr 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was kept at the door for 17 hours, a case of murder registered
सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर गांव में रविवार की सुबह मिले युवक के शव को परिजनों ने 17 घंटे तक अपने दरवाजे पर ही रखा। उन्होंने दोबारा पोस्टमार्टम कराने व आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने हत्या के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया तो परिजन सोमवार दोपहर ढाई बजे शव के अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। गांव निवासी भारत के पुत्र रणजीत का शव गांव में ही घर से 50 मीटर दूर एक निर्माणाधीन मकान के बाहर मिला था। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच-पड़ताल में जुटी थी। सोमवार को मृतक के परिजन शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने व हिरासत में लिए गए चार लोगों क्रमशः अखिलेश, शनि, दिवाकर व हरीलाल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने की मांग पर अड़ गए। सोमवार की दोपहर तक परिजनों ने शव नहीं उठाया था। सड़क पर शव रख चक्काजाम की चेतावनी दी। इस पर पुलिस ने हिरासत में लिए गए चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि मृतक के पिता भारत की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed