फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The body of a young man was found near a house under construction

Jaunpur News: निर्माणाधीन मकान के पास युवक का शव मिला

Mon, 21 Apr 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found near a house under construction
सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर गांव की अनुसूचित बस्ती में रविवार सुबह एक निर्माणाधीन मकान के नीचे उसी गांव के एक युवक का शव मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस 4 लोगों को हिरासत में लेकर घटना की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक रणजीत (25) पुत्र भारत का शव उसके घर से 50 मीटर दूर पन्नालाल के निर्माणाधीन मकान के नीचे मिला। सुबह शौच के लिए जाते समय कुछ युवतियों ने उसका शव देखा तो घर वालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां सुमित्रा देवी रो-रोकर बेसुध हो गई। रणजीत बीते शुक्रवार को गुजरात से कमाकर घर लौटा था। शनिवार दोपहर वह घर पर ही सो रहा था। शाम चार बजे गांव के ही दो युवक आए और उसे साथ ले गए। इसके बाद रात में सभी ने निर्माणाधीन मकान के सामने बने हरीलाल के मड़हे में भोजन आदि की पार्टी की। इसके बाद रणजीत घर लौटकर परिजनों के साथ गेहूं की मड़ाई करवाई। इसके बाद पड़ोस में निर्माणाधीन मकान पर दोनों युवकों के पास चला गया। अब रात में कब और कैसे वो छत से नीचे गिरा यह रहस्य बना है। निर्माणाधीन मकान की छत पर भवन स्वामी के दोनों लड़के अखिलेश एवं श्यामू सोए थे। आशंका जताई जा रही है कि रणजीत भी उन्हीं के साथ सोया रहा हो और रात में किसी तरह छत से नीचे गिर पड़ा हो। थानाध्यक्ष सरपतहां अमित सिंह ने कहा कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

.................................................

काश घर से न गया होता रणजीत :-
पुत्र के शव को देखकर बिलखती मां सुमित्रा रो-रोकर बस यही कोस रही है कि काश रणजीत दोनों लोगों के साथ घर से न गया होता तो उसकी जान बच जाती। लेकिन होनी को कौन टाल सकता है। रणजीत की मौत उसे बरबस खींच कर वहां ले गई। परिजनों के करुण क्रंदन से वहां मौजूद लोगों की आंखों से बरबस आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed