{"_id":"68190bb7575641747709ea0f","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-rope-on-the-roof-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-133858-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: छत की कुंडी में रस्सी के सहारे लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: छत की कुंडी में रस्सी के सहारे लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
डोभी। क्षेत्र के थुंही गांव में सोमवार को शाम कमरे में छत की कुंडी में रस्सी के सहारे एक युवक शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी अनूप कुमार(34) घर पर अकेले ही रहता था। नशे का भी आदी था। शादी 10 वर्ष पहले चंदौली जनपद में हुई थी, लेकिन पत्नी इसकी हरकतों से आजीज आकर एक साल बाद ही मायके चली गई फिर वापस नहीं आई। मां बहन भी साथ नहीं रहती थी। सोमवार की सायं अनूप अपने कमरे में गया। परिजनों द्वारा आवाज लगाने पर कोई प्रतिक्रिया न होने पर लोग बुलाने गए। कमरे में फंदे से शव लटकता मिला। यह बात जंगल में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ उसके घर के बाहर लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत चंदवक थानाध्यक्ष सत्यप़काश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर जाकर शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अचानक तबीयत खराब होने से महिला की मौत
बक्शा। बक्शा थाना क्षेत्र के डीहजह्निया गांव में सोमवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में 23 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हाउसभेज दिया।डीहजह्निया गांव निवासी विकास प्रजापति की पत्नी खुशबू प्रजापति की तबीयत शाम को अचानक खराब हो गई। परिवार वाले को प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक उसे सदर अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन खुशबू को जिला अस्पताल में भर्ती करवाए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मंगलवार को पीएम कराया जाएगा। फिलहाल अभी मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।