फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The body of a petrol pump worker was found hanging from a tree

Jaunpur News: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला पेट्रोल पंप कर्मी का शव

Tue, 29 Apr 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The body of a petrol pump worker was found hanging from a tree
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के फरीदाबाद गांव के समीप एक पेट्रोल पंप पर सोमवार की सुबह नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे पेट्रोल पंपकर्मी का शव लटकते मिला।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सरायख्वाजा के बड़उर गांव के निवासी प्रेमचंद बिंद (22) फरीदाबाद गांव के समीप स्थित एक इंडियन ऑयल पंप पर पेट्रोल भरने का काम करता था। रोज की तरह वह रविवार को भी पेट्रोल पंप पर पहुंचा था। इसी बीच सोमवार सुबह परिजनों को सूचना मिली की प्रेमचंद का शव पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता मिला है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार रविवार शाम तक सब कुछ ठीक रहा लेकिन अचानक सोमवार की सुबह प्रेमचंद का शव मिलने से परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन मौके पर पहुंच गए। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।हत्या की आशंका पर फॉरेंसिक टीम ने इकट्ठे किए साक्ष्य : प्रेमचंद बिंद के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों की मांग पर फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मौके से रस्सी, चप्पल समेत अन्य सामग्री को एकत्रित कर लिया है। पुलिस जांच में जुट गई। उधर मौत की खबर से घर में कोहराम मचा हुआ है। प्रेमचंद पांच भाइयों में सबसे छोटा व अविवाहित था। प्रेमचंद पिता के साथ खेती किसानी में हाथ बंटाता था और अन्य भाई नगर में रहकर निजी कंपनी में कामकाज करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव-सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र के अशोकपुर खुर्द गांव में सोमवार की सुबह एक विवाहिता का शव उसके कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी सपना पुत्री सुभाष का विवाह अशोकपुर खुर्द निवासी दीपक से नौ महीने पहले हुआ था। दीपक रोजी रोटी के सिलसिले में दिल्ली रहता है। घर पर उसकी नेत्रहीन मां के अलावा दो छोटी बहनें रहती हैं।

पिता की मौत हो चुकी है। दीपक इस समय में दिल्ली था। बताया जाता है कि रविवार रात नौ बजे आई आंधी में सपना ने घर के सामने पेड़ से गिरे आमों को बीनने के बाद अपना मोबाइल चार्जिंग में लगाकर कमरे में सोने चली गई। दोनों ननद और सास घर के दालान में सोईं थीं। सुबह उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया तो उसकी ननद ने उठाया और सपना को जगाने उसके कमरे में गई। अंदर जाते ही वह सन्न रह गई। देखा कि सपना का शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला। थानाध्यक्ष सरपतहां अमित सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह बताई जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed