फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The body of a newborn was thrown behind the mortuary of the district hospital.

Jaunpur News: जिला अस्पताल के मॉर्च्यूरी हाउस के पीछे फेंका नवजात का शव

Tue, 14 Apr 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
The body of a newborn was thrown behind the mortuary of the district hospital.
जौनपुर। जिला अस्पताल परिसर में मॉर्च्यूरी हाउस के पीछे नवजात बच्ची का शव किसी ने फेंक दिया। अस्पताल परिसर में महिला अस्पताल से ही रोजाना प्रसव भी होता है। जांच में जुटी पुलिस इस बात को लेकर भी पता लगाने में जुटी है कि तीन दिन में किन-किन लोगों का प्रसव हुआ है और उनमें से कितनी बच्चियां पैदा हुईं हैं। ये लोग कहां के रहने वाले हैं और उनमें कितनी जिंदा हैं। जिला चिकित्सालय परिसर स्थित मॉर्च्यूरी हाउस के पीछे दिन में 11 बजे काली पॉलिथीन में एक नवजात का शव फेंका मिला। शव के आसपास कुत्ते भी मंडरा रहे थे। चर्चा यहां तक रही कि शव को कुत्तों ने नोचा भी। हालांकि इसकी हम पुष्टि नहीं करते हैं। वहीं, वहां साफ-सफाई का काम कर रहे और आसपास के लोगों की नजर शव पर पड़ी तो हो हल्ला मचाया। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान करने में जुट गई। शव को पहचान के लिए मॉर्च्यूरी हाउस में रखवा दिया है। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई है। घटनाक्रम की जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि जानकारी होते ही शव को कब्जे में ले लिया गया था। कुत्ते शव को नहीं नोंच रहे थे। हालांकि समीप देखे जरूर गए थे। शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए चौकी इंचार्ज भंडारी को जिम्मेदारी दी गई है। पहचान न होने पर तीन दिन बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मॉर्च्यूरी के पीछे शव फेंकने की घटना ने जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात तो यह है कि जिस स्थान पर शव को फेंका गया है, वहां सीसीटीवी कैमरा लगा है। लेकिन, यह कैमरा क्रियाशील है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन, शाम तक अस्पताल प्रशासन ने इस कैमरे को देखने की जहमत नहीं उठाई। हालांकि पुलिस को कैमरे के बारे में शाम को जानकारी हुई, जिसके बाद वह जांच में इसे भी शामिल कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed