फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The body of a D Pharma student was found hanging from a noose in a private hostel

Jaunpur News: निजी हाॅस्टल में फंदे से लटकता मिला डी फार्मा की छात्रा का शव

Tue, 01 Apr 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The body of a D Pharma student was found hanging from a noose in a private hostel
गौराबादशाहपुर । थाना क्षेत्र के बमैला गांव में निजी हॉस्टल में रहने वाली डी फार्मा की छात्रा का शव सोमवार को सुबह पंखे में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। बगल के कमरे में रह रही छात्राओं ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फाॅरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर जांच की और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

सिकरारा थाना क्षेत्र के बांकी गांव निवासी विनीता विश्वकर्मा (23) पुत्री राजबहादुर विश्वकर्मा नयनसंड स्थित शकुंतला फार्मेसी काॅलेज में डी फार्मा प्रथम वर्ष की छात्रा थी। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बमैला गांव में निजी हॉस्टल में रहती थी। सोमवार को सुबह जब बगल के कमरों में रह रही अन्य छात्राओं ने पानी लेने के लिए बुलाया लेकिन विनीता ने कोई जवाब नहीं दिया। काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई। अन्य छात्राओं ने उसके कमरे की खिड़की से झांककर देखा, तो विनीता का शव पंखे से लटक रहा था। छात्राओं ने तत्काल इसकी सूचना अगल बगल के लोगों व डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही गौराबादशाहपुर थाना प्रभारी फूलचंद पांडेय मय फोर्स मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर में क्षेत्राधिकारी अजीत रजक के साथ में फाॅरेंसिक टीम भी पहुंची। सभी ने अपने-अपने स्तर पर जांच पड़ताल शुरू की। इसके पूर्व ने पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी थी। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी अजीत रजक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

-------

दो दिन पहले अपने घर से हॉस्टल आई थी छात्रा
विनीता के पिता राजबहादुर विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ने में अच्छी थी। दो दिन पहले ही घर से आई थी। इस दौरान सब कुछ ठीक था। रविवार को रात में भी बात हुई थी तो भी सब सामान्य ही था। अचानक ऐसा होना किसी गंभीर घटना की ओर इशारा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
फारेंसिक टीम ने कमरे के अंदर से जुटाए साक्ष्य
क्षेत्राधिकारी अजीत रजक ने बताया कि छात्रा की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। ऐसे में मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने कमरे के अंदर से दरवाजे के हैंडल, टेबल, ग्लास, पंखा आदि स्थानों से फिंगरप्रिंट के नमूने लिए हैं। इसके अलावा सीडीआर निकलवाया जा रहा है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

-------
वर्जन
छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फाॅरेंसिक टीम भी जांच कर रही है। परिजनों ने भी किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है। सीडीआर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही कुछ सुराग हाथ लगेगा। - अजीत रजक, क्षेत्राधिकारी केराकत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed