{"_id":"6236207af9643f7a0928b001","slug":"the-board-exam-paper-reached-in-the-district-will-be-distributed-from-there-jaunpur-news-vns6438852127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पहुंचा बोर्ड परीक्षा का पेपर आस से होगा वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पहुंचा बोर्ड परीक्षा का पेपर आस से होगा वितरण
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए शिया इंटर कालेज केंद्र पर पहुंचे प्रश्नपत्र का मिलान करते शिक्षक और
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र शनिवार को जिला में पहुंच गया। प्रश्नपत्र लेकर पहुंचे ट्रक से कड़ी सुरक्षा के बीच मिलान कराने के बाद उसे शिया इंटर कालेज के कक्ष में रख दिया गया। रविवार से सभी परीक्षा केंद्रों को प्रश्न पत्र का वितरण किया जाएगा। 20 और 21 तक सभी परीक्षा केंद्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रश्न पत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा।
केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया है कि पेपर डबल लॉक में कड़ी सुरक्षा के बीच रखना सुनिश्चित कराएं। किसी भी तरह की गड़बड़ी होेने पर केंद्र व्यवस्थापक खुद जिम्मेदार होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने बताया कि सभी केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाएं, नामिनल रोल, डेस्क स्लीप और परीक्षा सामग्री पहुंच गई है। बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च शुरू हो रही हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया है। ऑनलाइन परीक्षा की निगरानी के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थिति एनआईसी में कंप्यूटर लगाकर सभी केेंद्रों को जोड़ दिया गया है। परीक्षा शुरू होने से पहले ही सभी केंद्रों को ऑनलाइन कनेक्ट कर जांच की जाएगी। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया है कि बोर्ड की ओर से जारी निर्देश के तहत नकलविहीन पारदर्शी तरीके से परीक्षा संपन्न कराएं।
बोर्ड परीक्षा का डिटेल
जिले में विद्यालयों की संख्या - 641
बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्र - 230
बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत कुल विद्यार्थी - 149033
हाईस्कूल में पंजीकृत कुल छात्राएं - 38877, छात्र - 39729
इंटरमीडिएट में पंजीकृत कुल छात्राएं - 36022, छात्र - 34405
जिले में संवेदनशील केंद्रों की संख्या - 36, अतिसंवेदनशील केंद्रों की संख्या - 17
परीक्षा के लिए गठित कुल सचल दस्ते - 07
केंद्रों पर लगाए गए कुल सेक्टर मजिस्ट्रेट - 31, जोनल मजिस्ट्रेट - 07, स्टैटिक मजिस्ट्रेट - 230