फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The bike collided with a standing tractor in jaunpur uncle-nephew dies  

जौनपुर में हादसा: खड़े टैक्टर से टकराई बाइक, दावत के लिए सामान लेकर लौट रहे मामा-भांजे की मौत

Tue, 30 Nov 2021 10:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 30 Nov 2021 10:10 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर को भी कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
 

विज्ञापन
The bike collided with a standing tractor in jaunpur uncle-nephew dies  
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

जौनपुर में रामपुर थाना क्षेत्र के रामपुर-बरसठी मार्ग पर सहनपुर गांव के पास मंगलवार की शाम खड़े ट्रैक्टर में बाइक सवार टकरा गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतक चचेरे मामा-भांजा थे। जिनके शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मछलीशहर क्षेत्र के पवारां गांव निवासी सोनू गौतम (22) अपने बहन के घर अकरा आया था। वह डेढ़ माह से रह रहा था।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक मंगलवार को घर पर रिश्तेदार आए थे, जिनके लिए शाम को पार्टी रखी गई थी। इसके लिए सोनू और उसका चचेरा भांजा प्रदीप गौतम (15) बाइक से बाजारा आए थे। जहां मुर्गा और अन्य सामान खरीदने के बाद दोनों वापस घर लौट रहे थे। रामपुर से लगभग दो किमी दूर सहनपुर गांव के पास वे बल्ली लादकर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गए।
विज्ञापन


बाइक की स्पीड अत्यधिक अधिक होने के कारण प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस और एबुलेंस सेवा के लिए कॉल किया। पुलिस आनन-फानन में सोनू को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह ने बताया कि सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed