फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The ballast spread on the road is proving fatal for the passers-by

सडक पर फैली गिट्टी राहगीरों के लिए साबित हो रही जानलेवा

Fri, 16 Jul 2021 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
The ballast spread on the road is proving fatal for the passers-by
गोधना से जरौना तक जाने वाली सडक की चौड़ाई बढाने का काम शुरू हो गया है। ठेकेदार ने अगहुआ से भटहर तक सड़क पर गिट्टी फैलाकर कर छोड दिया है। जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बाइकऔर साइकिल सवार गिरकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

गोधना से जरौना तक जाने वाली सडक का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत कराया जा रहा है। करीब आठ किमी तक सड़क का निर्माण 5.46 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इसकी चौड़ाई बढ़ाने के लिए ठेकेदार ने पहले पटरियों को खोदकर गिट्टी डाल दिया था। अब अगहुआ से भटहर तक सड़क तोड़ कर गिट्टी फैला दी गई है। एक सप्ताह से गिट्टी फैलाकर छोड़ने और भस्सी नहीं डालने के कारण राहगीर परेशान हो रही है। बाइक सवार या तो रास्ता बदल कर जाने के लिए विवश है या गिर कर घायल हो रहे हैं। ठेकेदार की लापरवाही पर लोगों का कहना है जैसे-जैसे सडक पर गिट्टी फैलाई जाए वैसे वैसे भस्सी डालना चाहिए था। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत नहीं होती। अब सडक पर सिर्फ गिट्टी फैलाकर छोड़ दिया गया है। जिससे परेशानी बढ गई है। अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण तूफानी राम का कहना है कि ठेकेदार को साथ-साथ भस्सी डालने का निर्देश दिया गया है। जिससे राहगीरों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed