फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The bail application of 15 foreign Jamati including 14 Bangladeshi and one Nepali rejected

14 बांग्लादेशी और एक नेपाली समेत 15 विदेशी जमातियों की जमानत अर्जी खारिज

Tue, 02 Jun 2020 09:59 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 02 Jun 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
The bail application of 15 foreign Jamati including 14 Bangladeshi and one Nepali rejected
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जौनपुर जिले के लाल दरवाजा मस्जिद के पास स्थित मकान से पकड़े गए 14 बांग्लादेशी समेत 15 विदेशी जमातियों की जमानत अर्जी मंगलवार को जिला जज मदनपाल सिंह ने खारिज कर दी है। सभी पर लॉकडाउन के प्रतिबंधों को तोड़कर संक्रमण फैलाने का आरोप है।\

विज्ञापन


31 मार्च को सरायख्वाजा पुलिस ने बांग्लादेश निवासी मोहम्मद फिरदौस, नूर मोहम्मद समेत 14 बांग्लादेशी और एक झारखंड व एक बंगाल निवासी उनके गाइड को लाल दरवाजा मस्जिद के समीप एक मकान से पकड़ा था। दिल्ली की तब्लीगी मरकज से लौटने के बाद सभी वहां छिपकर रह रहे थे। विदेशी नागरिकों के विरुद्ध पासपोर्ट एक्ट, लॉकडाउन के उल्लंघन सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


बाद में विवेचना के दौरान हत्या के प्रयास की धारा भी बढ़ा दी गई थी। उधर, तीन अप्रैल को कोतवाली पुलिस ने दिल्ली की जमात से लौटे सेराज, आसिफ, सोहेल सहित अन्य लोगों के साथ नेपाल निवासी तस्लीम खान को भी पकड़ा था। इन पर भी संबंधित धाराओं में केस दर्ज है। सभी को प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल में बने अस्थायी जेल में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने स्वयं को निर्दोष बताते हुए कोर्ट से जमानत देने की गुहार लगाई। दोनों मामलों में अन्य आरोपियों की जमानत कोर्ट ने पहले ही मंजूर कर दी है। 14 बांग्लादेशी व एक नेपाली नागरिक की जमानत कोर्ट ने यह कहते हुए खारिज कर दी कि आरोपी जमानत मिलने के बाद अपने देश चले जाएंगे। सुनवाई के दौरान उनके यहां आने की संभावना नहीं है, जिससे मुकदमा प्रभावित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed