फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The animal smugglers had fired 22 rounds, the forensic team kept collecting the shells till 11 am

Jaunpur News: पशु तस्करों ने 22 राउंड की थी फायरिंग, सुबह 11 बजे तक फाॅरेंसिक टीम बटोरती रही खोखे

Tue, 20 May 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The animal smugglers had fired 22 rounds, the forensic team kept collecting the shells till 11 am
चंदवक (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के खुज्जी मोड़ पर 17 मई की रात पशु तस्करों ने पिकअप से कुचलकर हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह की हत्या कर दी थी। पुलिस ने साढ़े तीन घंटे के अंदर बदमाशों की घेराबंदी कर ली। सतमेसरा गांव में रात करीब 3.30 बजे हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक पशु तस्कर को ढेर कर दिया था। पुलिस की जांच में पता चला कि बदमाशों ने करीब 22 राउंड फायर किए थे। रविवार सुबह 11 बजे तक फॉरेंसिक टीम खोखे बटोरतती रही।
विज्ञापन


इस मुठभेड़ में सीने में गोली लगने से पशु तस्कर सलमान निवासी मुथरापुर कोठवा, थाना जलालपुर ढेर हो गया था, जबकि नरेंद्र यादव निवासी रमना चौबेपुर, वाराणसी व गोलू निवासी टड़िया थाना अलीनगर, चंदौली पैर में गोली लगने से घायल हो गए थे। पहले दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। संक्रमण होने के कारण दोनों को वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपियों पर निगरानी और सुरक्षा के लिए एक दारोगा, एक मुख्य आरक्षी और दो आरक्षियों की 8-8 घंटे की शिफ्ट में तैनात किया गया है।
विज्ञापन


पशु तस्करों ने पुलिस को खूब छकाया, उड़ती धूल बनी मददगार -थाना प्रभारी चंदवक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह को रौंदने के बाद पिकअप सवार पशु तस्कर मुख्य मार्ग छोड़कर पूरब की ओर मारिकपुर गांव में घुस गए। उनके पीछे एसओजी समेत थाने की फोर्स लग गई। मारिकपुर से मढ़ी, बिसौरी गांव को पार करते हुए कोपा गांव के रास्ते होते हुए वाराणसी तक पशु तस्कर पहुंच गए। कोपा गांव में थोड़ा पीछे हो जाने पर एक तिराहे पर पुलिस असमंजस में आ गई कि वाहन किस तरफ गया। उड़ती धूल से अंदाजा लगा कि पशु तस्कर वाराणसी की तरफ गए हैं। चोलापुर थाना क्षेत्र के नियार गांव से होते हुए ताला गांव में पहुंचकर पशु तस्करों ने पिकअप छोड़ दिया। वहां पहले से खड़ी बाइक से भागने लगे। दो बाइक पर तीन-तीन की संख्या में बैठे पशु तस्कर आजमगढ़ की तरफ भागे। जिले के चार सीओ समेत 15 थानों की फोर्स ने चंदवक को छावनी में तब्दील कर दिया था। आजमगढ़ और जौनपुर सीमा पर स्थित चंदवक थाना के सतमेसरा गांव में पुलिस ने पशु तस्करों को घेर लिया। दो बाइकों पर बैठे पशु तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसी दरम्यान एक बाइक पर सवार पशु तस्कर अनियंत्रित होकर गिर गए, जिनको पुलिस ने घेर लिया। दूसरी बाइक पर सवार चोलापुर थाना क्षेत्र के ताला गांव निवासी राहुल यादव, उसका रिश्तेदार आजाद यादव और राजू यादव निवासी गांव मथुरापुर जलालपुर मौके से भाग गए थे। आरोपी राजू यादव को रविवार देर रात बक्शा थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में गोली लगने के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुर्गेश सिंह रोज चाय की दुकान पर रखते थे बाइक और हेलमेट-स्थानीय चाय विक्रेता ने बताया कि हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह रोज उसी की दुकान पर चाय पीते थे। अपनी बाइक और हेलमेट वहीं रखते थे। शनिवार को उन्होंने बताया था कि रविवार को कुछ देर की छुट्टी लेकर पत्नी और बच्चों के साथ बनारस घूमने जाएंगे। दुर्भाग्यवश, उसी दुकान के पास उनकी बाइक और हेलमेट अब भी वहीं है लेकिन दुर्गेश सिंह नहीं लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed