फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The amount of PM Svanidhi Yojana doubled

पीएम स्वनिधि योजना की धनराशि हुई दो गुनी

Sat, 02 Apr 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The amount of PM Svanidhi Yojana doubled
पीएम स्वनिधि योजना की धनराशि बढ़ा कर दो गुनी कर दी गई है, अब इस योजना के तहत 20 हजार रुपये का ऋण बैंक से साधारण व्याज पर उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि पहले 10 हजार रुपये का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा था। इसका लाभ उन्हीं लाभार्थियों को मिलेगा, जिसने योजना के तहत लिए गए पहले ऋण को जमा कर दिया होगा। अभी तक बढ़ी हुई धनराशि का ऋण 23 लाभार्थियों को मिल चुका है।
विज्ञापन

रेहड़ी व पटरी दुकानदारों को व्यवसाय करने में दिक्कत का सामना नहीं करना पडे़, इसके लिए सरकार ने पिछले वित्तीय वर्ष में पीएम स्वनिधि योजना संचालित की थी, जिसके तहत इन दुकानदारों को व्यवसाय करने के लिए साधारण व्याज पर 10 हजार रुपया बैंक से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा था। इस योजना के तहत जिले के सभी 12 नगर निकायों में से नौ नगर निकाय जौनपुर, शाहगंज, मुंगराबादशाहपुर, केराकत, खेतासराय, बदलापुर, मछलीशहर, मड़ियाहूं ,जफराबाद में लाभार्थियों का चयन किया गया । इस दौरान आठ हजार 273 लाभार्थियों को बैंक से साधारण व्याज पर लोन उपलब्ध कराया गया, जिसमें से अभी तक 700 लाभार्थियों ने योजना के तहत लिए गए लोन को जाम कर दिया है, जिनको अब योजना के तहत बढ़ी हुई धनराशि का लोन दिलाने का कार्य शुरू कर दिया है, इसके लिए अभी तक 154 लाभार्थियों ने ऋण लेने के लिए आनलाइन आवेदन किया है। अभी तक 49 लोगों को ऋण स्वीकृत कर दी गई है, जिसमें से 23 लाभार्थियों को योजना से आच्छादित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed