फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The amount of dowry increased as soon as she got the job, the girl sued

नौकरी मिलते ही बढ़ा दी दहेज की रकम, युवती ने कराया मुकदमा

Wed, 12 Oct 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The amount of dowry increased as soon as she got the job, the girl sued
केराकत। सेना में नौकरी मिलते ही एक दूल्हे ने दहेज की रकम बढ़ा दी। शादी तोड़ने की धमकी देते हुए लड़की पक्ष पर दबाव बनाने लगा। युवती ने केराकत थाने में तहरीर देकर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसका कहना है कि तिलक में खर्च एक लाख रुपये और दिए पांच लाख रुपये की लौटाने की मांग पर धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

केराकत थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी गाजीपुर के शादियाबाद थाना के खुटवा निवासी युवक के साथ तय हुई थी। आरोप है कि युवती के पिता ने तिलक में पांच लाख रुपये दिया था। इसी बीच दूल्हा सेना में भर्ती हो गया। उसके बाद दहेज में उसने 10 लाख रुपये की मांग करनी शुरू कर दी। कन्या पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिए और तिलक में दिए पांच लाख रुपये व एक लाख रुपये खर्च का लौटाने की मांग करने लगा। वर पक्ष ने गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। युवती ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। उसी आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed