फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   TET eligibility test will be conducted in two shifts on 23rd

23 को दो पालियों में कराई जाएगी टीईटी पात्रता परीक्षा

Fri, 21 Jan 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
TET eligibility test will be conducted in two shifts on 23rd
जौनपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 23 जनवरी को दो पालियों में जिले के 68 केंद्रों पर होगी। कोविड नियमों का पालन कराते हुए परीक्षा को सकुशल, नकल विहीन संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट स्थिल प्रेक्षागृह में जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा ने अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। इस दौरान सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। साथ ही सभी परीक्षार्थियों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रथम पाली में 68 एवं द्वितीय पाली में 44 केन्द्र बनाए गए हैं। प्रथम पाली में 41996 एवं द्वितीय पाली में 28146 अभ्यर्थी सम्मिलित होने हैं। इसके लिए प्रथम पाली में 68 एवं द्वितीय में 44 केंद्र व्यवस्थापक बनाए गए हैं। प्रथम पाली में 68 एवं द्वितीय में 44 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, प्रथम पाली में 68 पर्यवेक्षक एवं द्वितीय में 44 पर्यवेक्षक, प्रथम पाली में 26 एवं द्वितीय पाली में 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 9 सचल दस्ते की ड्यूटी लगाई गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने बताया कि परीक्षा में कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed