फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   TET candidate held hostage and robbed; police make arrests within two hours.

Jaunpur News: टीईटी के अभ्यर्थी को बंधक बनाकर लूटा, दो घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 04 Jul 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
TET candidate held hostage and robbed; police make arrests within two hours.
जौनपुर। यूपी टीईटी परीक्षा देने जौनपुर आए प्रतापगढ़ के एक परीक्षार्थी को बृहस्पतिवार की रात 8 बजे बंधक बनाकर लूट का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात 11 बजे आरोपी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी के कब्जे से नकदी, चाकू और घटना में प्रयुक्त रस्सी बरामद की गई है। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र के मतुई पृथ्वीगंज निवासी अखिलेश सरोज ने लाइन बाजार थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

उसने बताया कि वह दो जुलाई को ट्रेन से जौनपुर परीक्षा देने आया था। मुंगराबादशाहपुर स्टेशन पर उसकी मुलाकात सिकरारा थाना क्षेत्र के सादात बिंदुली निवासी दीपक चौहान से हुई। बातचीत में उसने कहा कि परीक्षा का सेंटर उसके घर के पास ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरोसा दिलाते हुए आरोपी ने कहा कि घर पर रह लीजिएगा, सुबह सेंटर तक छोड़ दूंगा। ऐसे में अखिलेश उसके झांसे में आ गया। आरोप है कि रात 8 बजे सुनसान स्थान पर पहुंचने के बाद आरोपी ने उसके दोनों हाथ धोखे से पीछे से बांध दिए और गले पर चाकू सटाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि चीखोगे तो हत्या कर दूंगा। मोबाइल से उससे भाई को फोन कराकर 50 हजार मंगाने का दबाव बनाया। पीड़ित ने बताया घटना के बाद वो स्टेशन आया और वहां मौजूद पुलिस के मोबाइल से अपने भाई को आपबीती सुनाई। साथ ही घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता सहित फोर्स हरकत में आ गई। सीओ सिटी ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही जांच शुरू कर दी गई। रात 11 बजे रेलवे क्रॉसिंग सिहीपुर निर्माणाधीन पुल के पास से आरोपी दीपक चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed