{"_id":"5fe633078ebc3e3ec77de47f","slug":"tenure-ends-village-headmen-are-stuck-three-crores-jaunpur-news-vns5655164110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकाल समाप्त,ग्राम प्रधानों का फंस गया है तीन करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकाल समाप्त,ग्राम प्रधानों का फंस गया है तीन करोड़
विज्ञापन
जौनपुर। चार दिन से सर्वर डाउन होने के कारण ग्राम प्रधानों की करीब तीन करोड़ की धनराशि फंस गई है। इस रकम को ग्राम प्रधानों ने सामुदायिक शौचालय, स्कूलों के कायाकल्प, पंचायत भवन व आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण पर खर्च किया था। नेटवर्क खराबी की चलते वे रकम नहीं निकाल पाए और कार्यकाल पूरा हो गया। ऐसे में फंसी धनराशि को लेकर ग्राम प्रधानों में ऊहापोह की स्थिति है।
ग्राम प्रधानों का कार्यकाल शनिवार को पूरा हो रहा है। शुक्रवार को रात 12 बजे के बाद वे कोई काम नहीं कर पाएंगे। गांव की कमान एडीओ पंचायत के हाथों में कमान चली जाएगी। सभी एडीओ पंचायत प्रशासक बन सचिवों के माध्यम से ग्राम पंचायतों में अधूरे व प्रस्तावित नहीं हुए कार्यों को कराएंगे। प्रधानों के सामने भुगतान की दिक्कत पैदा हो गई है। उन्होंने जिला प्रशासन के दबाव में सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी का निर्माण व स्कूलों के कायाकल्प सहित आदि कार्यों को पूरा कराया, लेकिन उनका करीब तीन करोड़ रुपये का भुगतान नहीं हो पाया। शुक्रवार को सर्वर डाउन होने के कारण वे अपने कार्यकाल के अंतिम समय में पैसा नहीं निकाल पाए।
160 ग्राम प्रधानों की जांच लंबित
-प्रधानों का कार्य शनिवार की रात 12 बजे के बाद समाप्त हो गया है, लेकिन अभी भी 160 ग्राम प्रधानों की जांच लंबित है। इसमें कई प्रधानों की एक साल से तो कइयों की चार व छह माह से लंबित है। जिसकी जांच उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी जारी रहेगी। ऐसे में अगर कमी मिली तो उनके धनराशि की रिकवरी आदि की कार्रवाई हो सकती है। र्जन...