फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ten thousand candidates reduced in board exam, centers not decided

Jaunpur News: बोर्ड परीक्षा में कम हो गए दस हजार परीक्षार्थी, नहीं हुआ केंद्रों का निर्धारण

Sat, 28 Oct 2023 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ten thousand candidates reduced in board exam, centers not decided
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अभी तक परीक्षा के लिए केंद्र का निर्धारण नहीं किया गया है। बीते वर्ष की अपेक्षा इस साल परीक्षा में करीब 10 हजार छात्रों की संख्या कम हो गई है। छात्र संख्या कम हुई तो परीक्षा केंद्रों की संख्या भी इस घट सकती है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा फरवरी के अंतिम सप्ताह या फिर मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। सत्र 2024 की बोर्ड परीक्षा में एक लाख 61 हजार 789 छात्र परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसमें हाईस्कूल के 84 हजार 570 परीक्षार्थी व इंटर के 77 हजार 219 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगेे। सत्र 2023 की परीक्षा में एक लाख 71 हजार 747 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें हाईस्कूल के 90 हजार 240 परीक्षार्थी और इंटर के 81 हजार 507 परीक्षार्थी थे। इस हिसाब से 2024 की बोर्ड परीक्षा में 9958 परीक्षार्थी कम हो गए हैं।
विज्ञापन


विगत वर्ष परीक्षा के लिए बने थे 253 केंद्र:-
जौनपुर। सत्र 2023 की हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 253 केंद्र बनाए गए थे। इस साल अभी तक परीक्षा के लिए केंद्र का निर्धारण नहीं हो पाया है। छात्रों की संख्या इस साल कुछ कम हुई है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि परीक्षा केंद्रों की संख्या भी कम हो सकती है। फिलहाल कालेजों की निगाहें परीक्षा केंद्र निर्धारण पर टिकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--बोर्ड परीक्षा की तैयारी चल रही है। अभी तक केंद्रों का निर्धारण नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि नवंबर के पहले सप्ताह तक केंद्रों की संख्या भी जारी हो जाएगी। केंद्रों की सूची जारी होने का इंतजार है।-सूर्यभान, डीआईओएस जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed