{"_id":"5e39b8de8ebc3ee5c0136fd3","slug":"ten-bed-isolation-ward-made-in-district-hospital-jaunpur-news-vns508900167","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में बना दस बेड का आइसोलेशन वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में बना दस बेड का आइसोलेशन वार्ड
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए जिले का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल में दस बेड का आइसोलेशन वार्ड स्थापित करते हुए एक डॉक्टर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय गठित की गई है। यह टीम संदिग्धों की जांच करेगी और उन्हें वार्ड में रखकर 24 घंटे निगरानी करेगी।
चीन में कोरोना वायरस के कहर के बाद वहां रह रहे भारतीय घर लौट रहे हैं। जिले में भी ऐसे 14 लोग हैं, जिनका चीन से बराबर आना-जाना लगा रहता है। उन पर विभाग विशेष तौर पर नजर बनाए हुए हैं। मंगलवार को महराजगंज में दो छात्रों के चीन से लौटने के बाद उनकी जांच कराई गई। अब तक किसी में भी वायरस के संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में दस बेड का आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एके शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश के बाद अस्पताल में दस बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। डॉ.वीएस यादव के नेतृत्व में एक फार्मासिस्ट व पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी लगाई है। सीएमओ से जांच किट, मॉस्क आदि की डिमांड की गई है। फिलहाल जिले में कोई केस पॉजीटिव नहीं आया है। उधर, डीएम दिनेश कुमार सिंह का कहना था कि वायरस को लेकर अलर्ट है। स्वास्थ्य केंद्रों पर जरुरी इंतजाम करने को कहा गया है। चीन से आने वाले हर शख्स की जांच कराई जाएगी।