फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tempo filled with riders entered a standing truck, one dead, four injured in jaunpur

जौनपुरः खड़े ट्रक में घुसा सवारियों से भरा टेंपो, एक की मौत, चार घायल

Wed, 28 Apr 2021 03:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 28 Apr 2021 03:44 PM IST
सार

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर मोहल्ले में हुआ हादसा, हीरो एजेंसी के पास की घटना 
 

विज्ञापन
Tempo filled with riders entered a standing truck, one dead, four injured in jaunpur
हादसे के बाद छतिग्रस्त टेंपो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के लाइन बाज़ार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर मोहल्ले में बुधवार को सवारियों से भरी टेंपो बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गया। हादसे में टेंपो सवार एक यात्री की मौत हो गई। चार अन्य यात्री घायल हुए। सभी को आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। एक की हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सिपाह से सवारी लेकर टेंपो शाहगंज की तरफ जा रही थी। विशेषरपुर मोहल्ले में हीरो एजेंसी के समीप अचानक चालक का नियंत्रण खो गया। बेकाबू टेंपो सड़क किनारे खड़ी गिट्टी लदी ट्रक में भिड़ गई। हादसे में टेंपो सवार बैठे संतोष कुमार निवासी कोहरौटी थाना खेतासराय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इंद्रदेव निवासी राजी धमुचा थाना गया बिहार, आशा देवी व सचिन यादव निवासी ताखा थाना शाहगंज, रामलखन निवासी महमूदपुर थाना बरसठी गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना पाकर शीतला चौकियां चौकी इंचार्ज विनोद कुुमार अंचल मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख सचिन यादव को डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। चौकी इंचार्ज विनोद कुमार अंचल ने बताया कि टेंपो को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक लेकर चालक फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed