फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Temple of the Archipelago: Rita

अखाड़ा बना लोकतंत्र का मंदिर : रीता

Fri, 13 Apr 2018 12:46 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Fri, 13 Apr 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश की कैबिनेट मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि लोकतंत्र का मंदिर दंगल का अखाड़ा बन गया है। उसका मूल कार्य अवरुद्ध हो गया है। भाजपा के सभी सांसदों ने 23 दिन की कार्यवाही न चलने पर 23 दिन का वेतन नहीं लेने का निर्णय लिया है। वे बुधवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित अनशन स्थल पर लोगों को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सरकार में रहने वाली कांग्रेस केवल गरीब और गरीबी के नाम पर सरकार बनाती रही है। पर देश को लूटती रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह का उपवास कार्यक्रम देश के इतिहास में पहली बार हो रहा है। सांसद केपी सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर को 23 दिनों तक नहीं चलने नहीं दिया गया, इसके लिए दोषी विपक्ष है। विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि मोदी सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास एवं उत्थान की दिशा में कार्य कर रही है। किंतु विरोधियों को यह हजम नहीं हो रहा है और वे सदन रूपी मंदिर को नहीं चलने दे रहे हैं। विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जो सदन की कार्यवाही को नहीं चलने दे रहे हैं, वे राष्ट्र का आर्थिक एवं सामाजिक विकास नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन

विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि संसद में देश के लोगों के स्वाभिमान, आर्थिक एवं सुरक्षा के विषय पर चर्चा एवं कार्यवाही सुनिश्चित होती है, लेकिन जब सदन नहीं चले तो राष्ट्र के निवासियों का हित सुदृढ़ नहीं हो सकता है। जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि विपक्ष प्रधानमंत्री के रूप में मोदी  को स्वीकार नहीं कर पा रहा है। क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, सीमा द्विवेदी, हरिश्चंद्र सिंह, सुशील मिश्रा, रविन्द्र नारायण सिंह, सांसद प्रतिनिधि विजय चंद पटेल, श्याम मोहन अग्रवाल, नियाज अहमद,  पंकज मिश्रा, शबनम पांडेय  ने भी समारोह को संबोधित किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर  रामसिंह मौर्या, अजीत प्रजापति, किरन श्रीवास्तव, सूर्यप्रकाश सिंह मुन्ना, सतीश दुबे, राजमणि सिंह,  संदीप तिवारी, पुष्पराज सिंह, पीयूष गुप्ता, मनोज दुबे, राजेश श्रीवास्तव, धर्मपाल कन्नौजिया, अभय राय, अतुल कुमार पांडेय, किरन मिश्रा, अनीता सिद्धार्थ, अंकित पांडेय, सचिन पांडेय, ऋषिकेश तिवारी, रविंद्र सिंह समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन  डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed