फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Temple of Sheetla Chowkia and Rourbaba will become tourist places

शीतला चौकिया और राऊरबाबा का मंदिर बनेंगे पर्यटन स्थल

Wed, 25 Sep 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Temple of Sheetla Chowkia and Rourbaba will become tourist places
48- शीतला धाम चौकियां मंदिर में स्थापित मां शीतला देवी की प्रतिमा। - फोटो : JAUNPUR
फोटो
विज्ञापन

शीतला चौकिया, राऊरबाबा का मंदिर बनेगा पर्यटन स्थल
नेवढ़िया शहीद स्मारक, बहरापार्क, बुढिय़ा माई, गौरीशंकर धाम को विकसित करने का प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। जिले को पर्यटन के नक्शे पर विकसित करने के लिए शुुरू की गई मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत सभी विधायकों ने अपने अपने विधानसभा क्षेत्र के एक एक स्थल का चयन कर उसका प्रस्ताव पर्यटन विभाग को उपलब्ध करा दिया है। पर्यटन विभाग के अनुमोदन के बाद जिला प्रशासन ने विधायकों के प्रस्तावों को शासन को भेज दिया। सरकार ने इन प्रस्तावओं पर अमल किया तो जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में किसी न किसी स्थान को पर्यटकों को आकर्षित करने के लिहाज से विकसित किया जाएगा।
सदर विधायक एवं राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शीतला चौकिया मंदिर का जीर्णोद्धार और पूरे परिसर के विकास के लिए प्रस्ताव भेजा है। शीथला चौकिया प्रमुख शक्ति पीठ स्थल है जहां पूर्वांचल के अलावा भी तमाम इलाकों से लोग दर्शन पूजन के लिए आते हैं। इसीप्रकार जफराबाद के विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने 1857 के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले शहीद सल्तनत बहादुर सिंह और उनके पुत्र शहीद संग्राम सिंह के नेवढिय़ा स्थित स्मारक को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव दिया है। मडिय़ाहूं की विधायक लीना तिवारी ने लुंबनी दुद्धी मार्ग पर रामनगर विकास खंड के सिरिया में स्थित पार्क को विकिसित करने का प्रस्ताव दिया है। मछलीशहर के विधायक जगदीश सोनकर ने मडिय़ाहूं विकास खंड के अजोशी में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर और मुंगराबादशाहपुर की विधायक सुष्मा पटेल ने सुजानगंज में स्थित गौरीशंकर धाम को विकसित करने के लिए प्रस्ताव दिया है। बदलापुर के विधायक रमेश मिश्रा ने वाराणसी सुल्तानपुर हाईवे के किनारे पहेतिया पुल के पास स्थित बहरा पार्क के जीर्णोद्धार, शाहगंज के विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने सुइथाकला के बरदऊ बुढिय़ा मई स्थल का विकास, मल्हनी के विधायक पारसनाथ यादव ने मई गांव में स्थित राऊर बाबा मंदिर के विकास और केराकत के विधायक दिनेश चौधरी ने रामगढ़ मोढ़ैला में स्थित बर्राहकोट तीर्थ स्थल के जीर्णोद्धार और विकास के लिए प्रस्ताव भेजा है। विधायकों के इन प्रस्तावओं को उप निदेशक पर्यटन सारनाथ वाराणसी ने जिला प्रशासन को भेज दिया। जहां से जिला प्रशासन ने इसे शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

कोट:
मुख्यमंत्री संवर्धन योजना के तहत विधायकों की ओर से मिले प्रस्तावों को शासन को भेज दिया गया है। शासन से बजट आवंटित होने के बाद चयनित स्थलों के विकास के लिए कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव वर्मा
मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed