{"_id":"57a8e6314f1c1bb561ee4c6f","slug":"temple-descended-faithful","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Tue, 09 Aug 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
बारीनाथ मठस्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करतीं महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के तीसर सोमवार को शिवालयों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। भोर से दर्शन पूजन का शुरू हुआ सिलसिला देर रात तक चलता रहा। सुबह से भक्त दर्शन के लिए कतार में लग गए थे। भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
त्रिलोचन महादेव, गौरीशंकर धाम सुजानगंज और प्राचीन दियावां महादेव मंदिर परिसर में सुबह से दर्शन पूजन का सिलसिला शुरु हो गया। भोर से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइन लगे। इस दौरान मंदिरों में घंटा घड़ियाल बजने लगे।
शहर के गोमती नदी स्थित मां दुर्गा शिव मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर के अलावां अन्य शिव मंदिरों में भी दर्शन पूजन के लिए भीड़ रही। गौरीशंकर धाम में बड़ी संख्या में कावरियों ने जलाभिषेक किया। दर्शन पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
इसे देखते हुए मंदिर समिति ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए थे। यही हालत त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर की रही। दिनभर दर्शन पूजन के चलते मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल रहा। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने त्रिलोचन महादेव मंदिर में दर्शन पूजन कर सुरक्षा की जानकारी ली।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार ने गौरीशंकर धाम सुजानगंज में पूजा अर्चन करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। बक्शा प्रतिनिध के अनुसार शंभूगंज स्थित सायनाथ शिव मंदिर में दर्शन पूजन के लिए भोर में चार बजे ही मंदिर का कपाट खोल दिया गया था। बड़ी संख्या में कांवरियों ने भी यहां जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए थे।