फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   temperature reached 46, chance of rain from tommorrow

46 डिग्री तक पहुंचा पारा, कल से आंधी-बारिश की आशंका

Tue, 26 May 2020 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
temperature reached 46, chance of rain from tommorrow
ओलन्दगंज चौराहे पर धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जाती युवतियां। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। प्रचंड गर्मी का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। सूरज की तपिश इतनी तेज थी, मानो आसमान से अंगारे बरस रहे हों। दिन का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेंटीग्रेड रिकार्ड किया गया। पूरे दिन तापमान इसी के आसपास बना रहा। 18 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहे गर्म हवा के थपेड़ों ने सबको बेहाल कर दिया। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में ही दुबके रहे। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बुधवार से तापमान में कुछ कमी आ सकती है, लेकिन गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। आंधी-बारिश की भी आशंका है।
विज्ञापन

नौतपा शुरू होने के बाद से गर्मी का प्रकोप पर पहुंच गया है। लगातार तीन दिनों से अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री के आसपास बना हुआ है। गर्म हवा के थपेड़े शरीर को झुलसा रहे हैं। दोपहर तक ही बाजार खुलने के कारण लोगों को चिलचिलाती धूप में ही घरों से बाहर निकलने को विवश होना पड़ रहा है। इस दौरान भी लोग पूरी सावधानी बरत रहे हैं। गमछा से मुंह बांधकर वह खुद को सुरक्षित करने में लगे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा के प्रभारी डॉ. सुरेश कुमार कन्नौजिया व मौसम वैज्ञानिक पंकज जायसवाल ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 27 से 30 मई के बीच तेज बारिश, बिजली, आंधी चलने की आशंका है। इस दौरान तापमान 39 से 44 डिग्री सेंटीग्रेड रहेगा। पूरब व पश्चिम दिशा से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगा। इससे लू का प्रकोप चरम पर रहेगा। उन्होंने बताया कि नौतपा के कारण तापमान बढ़ने से बारिश की संभावनाएं बन रही है। हालांकि बारिश के बाद भी गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed