फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Temperature dropped by two degrees due to rain, a kutcha house collapsed in Kajipur village

Jaunpur News: बारिश से दो डिग्री लुढ़का तापमान, काजीपुर गांव में गिरा कच्चा मकान

Wed, 03 Sep 2025 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by two degrees due to rain, a kutcha house collapsed in Kajipur village
मड़ियाहूं के काजीपुर गांव में बारिस से गिरा मकान। संवाद
जिले में सोमवार की रात झमाझम बारिश से मंगलवार को माैसम खुशनुमा हो गया। लोगों ने ठंडक महसूस की। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शहर में सड़कों पर जलभराव और जाम की स्थिति देखने को मिली। वहीं ग्रामीण इलाकों में बारिश से किसानों के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। राज्य मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मुताबिक बारिश से अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने जिले में 48 घंटे तक बारिश की संभावना जताई है। जिला प्रशासन की तरफ से भी पहले ही बारिश का ऑरेंज अलर्ट की सूचना दे दी गई थी।
विज्ञापन

इसमें पूर्वांचल के 10 जनपदों में से जौनपुर में भी तीव्र बारिश की संभावना जताई गई थी। जिला मुख्यालय पर मंगलवार सुबह पांच से छह बजे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद दोपहर में एक से दो बजे तक बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कालीकुत्ती, ओलंदगंज, रुहट्टा, मछलीशहर पड़ाव, कचहरी मार्ग आदि क्षेत्रों में जलभराव देखने को मिला। इससे लोगों को आने-जाने में समस्या हुई। इसके अलावा केराकत, चंदवक, मछलीशहर, बदलापुर, मड़ियाहूं में भी झमाझम बारिश हुई। बारिश से शहर में जल निकासी की दावे की पोल खुल गई।
कई स्थानों पर नालियां ओवरफ्लो हो गईं। नखास क्षेत्र में दुकानों और घरों में पानी घुस गया। लोग बाल्टी से पानी निकालते नजर आए। बारिश से किसानों के चेहरे खिले नजर आए। जिन किसानों ने हाल ही में धान की रोपाई की थी, उनके लिए यह बारिश संजीवनी साबित हुई है।

डिप्टी पीडी आत्मा रमेशचंद्र यादव बताया कि,यह समय धान, मक्के के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। अगले दो-तीन दिन और जारी रही तो अच्छी फसल की उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed