फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Temperature dropped by 5 degrees due to three and a half hours of heavy rain

Jaunpur News: साढ़े तीन घंटे झमाझम बारिश से तापमान में 5 डिग्री की गिरावट

Thu, 19 Jun 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by 5 degrees due to three and a half hours of heavy rain
जौनपुर। जिले में मंगलवार की रात और बुधवार को हुई साढ़े तीन घंटे की बारिश से तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई है। इससे मौसम तो ठंडा हुआ लेकिन उमस बरकरार रही। बारिश से कई जगहों पर जलभराव की समस्या है। वहीं शहरी क्षेत्र की गलियों में कीचड़ पसर गया है। इससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तापमान अधिकतम 39 डिग्री व न्यूनतम 29 डिग्री था, जो बुधवार को घटकर अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस हो गया। इस सप्ताह की शुरुआत में लगातार चढ़ते तापमान ने लोगों को बेहाल कर दिया था। बिजली कटौती और उमस भरी गर्मी से जनजीवन प्रभावित रहा। मंगलवार की रात हुई बारिश ने कुछ राहत जरूर पहुंचाई। बारिश से खरीफ के सीजन की बोआई शुरू हो गई। जिन किसानों ने धान की नर्सरी डाली थी वह बारिश का पानी पाकर लहलहा रही हैं। हालांकि, बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। शहर के निचले इलाकों में पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहरी क्षेत्रों की गलियों में कीचड़ जमा हो गया है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों के लिए चलना मुश्किल हो रहा है। नगर निगम द्वारा सफाई और जल निकासी की व्यवस्था तेज करने की आवश्यकता है। कुल मिलाकर, बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं जलभराव और कीचड़ से समस्याएं भी खड़ी कर दी हैं। प्रशासन की सतर्कता और जनता की सावधानी से इन मुश्किलों को कम किया जा सकता है। मीरगंज : बंधवा बाजार में मंगलवार दिन में हुई पहली बरसात में ही जलभराव हो गया। इससे राहगीरों और व्यापारियों को दिक्कतों का सामना पड़ रहा है। मंदिर के पास नाली जाम होने से मुख्य सड़क पर जलभराव हो गया है।
विज्ञापन


एक सप्ताह का तापमान
तिथि-अधिकतम-न्यूनतम
18 जून-34-28
17 जून-37-30
16 जून-38-31
15 जून-39-32
14 जून-38-30
13 जून-37-29
12 जून-36-28
नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। इससे खरीफ की फसलों की बोआई की तैयारी में जुटे किसानों को फायदा होगा।-- अतुल कुमार सिंह, राज्य मौसम वैज्ञानिक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed