फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Temperature crosses 40 degrees, all wards of district hospital full

Jaunpur News: तापमान 40 डिग्री के पार, जिला अस्पताल के सभी वार्ड फुल

Mon, 22 Apr 2024 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Temperature crosses 40 degrees, all wards of district hospital full
जौनपुर। गर्मी बढ़ने के साथ ही उल्टी-दस्त, पेट दर्द, बुखार और लू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गेहूं की कटाई और मड़ाई का समय होने से अधिकांश लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। जिला चिकित्सालय में एमरजेंसी समेत सभी वार्ड मरीजों से भरे हैं। ऐसा ही हाल निजी अस्पतालों का भी है।
विज्ञापन

तापमान अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। तेज धूप और लू के इस मौसम में हीट-स्ट्रोक और गर्मी के कारण शरीर पर होने वाले कई तरह के दुष्प्रभावों का खतरा काफी बढ़ गया है। ऐसे में सभी अस्पतालों को कोल्ड वार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है। मेडिकल टीम के साथ एंबुलेंस की व्यवस्था अलर्ट कर दी गई है। जिला अस्पताल के ओपीडी में इन दिनों मौसमी बीमारियों की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रोजाना जहां करीब 900 से 1000 मरीज जिला अस्पताल पहुंचते हैं, वहीं अब इनकी संख्या बढ़ कर 1100 से 1300 तक पहुंच गई है। गेहूं की कटाई और मड़ाई में लगे लोग सिरदर्द और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। बुखार, लू और पेट से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। ऐसे में धूप से बचाव करें व शुद्ध पानी पीते रहें। ताजा और पका हुआ भोजन करें। साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।
विज्ञापन

हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए बनाया वार्ड
सीएमएस डाॅ. केके राय ने बताया कि गर्मी में हीट स्ट्रोक की घटना से बचाव के लिए जिला अस्पताल में दस बेड का कोल्ड वार्ड बनाया गया है। मरीजों के इलाज के लिए दवाएं रखी गई हैं। वार्ड को पूरा एसी बनाया गया है। डाक्टरों को निर्देश दिया गया है कि यदि हीट स्ट्रोक का कोई मरीज आता है तो उसे भर्ती कर तुरंत इलाज शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी में स्वास्थ्य को लेकर सभी सतर्क हो जाना चाहिए। मौसम में बदलाव के चलते उल्टी दस्त, बुखार और लू के मरीज अधिक आ रहे हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में सबसे अधिक बच्चे आ रहे हैं। खाने-पीने में सावधानी बरतें, लापरवाही भारी पड़ सकती है। दिक्कत होने पर डाक्टर को तुरंत दिखाएं।--डा. अशोक यादव, फिजिशियन जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed