फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teenager who went to bath died due to drowning in the river

नहाने गए किशोर की नदी में डूबने से मौत

Sun, 25 Sep 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Teenager who went to bath died due to drowning in the river
निगोह। बरसठी थाना क्षेत्र के खुआवां गांव निवासी 11वीं के छात्र की शनिवार को बसुही नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। वह लालपुर घाट में साथियों के साथ नहाने गया था।
विज्ञापन

खुआवां गांव निवासी ज्ञान प्रकाश का पुत्र आयुष उर्फ छोटू(16) गांव के साथियों के साथ बसुही नदी के लालपुर घाट पर दोपहर बाद नहाने गया था। नहाते समय व नदी के गहरे पानी मे चला गया और डूबने लगा। यह देख उसके साथी भागकर घर पहुंचे और मामले की जानकारी दी। गांव से लोग नदी किनारे पहुंचे और उसकी तलाश किए तो करीब 50 मीटर दूर मिला। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सीएचसी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया, लेकिन परिजन व गांव वाले पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिए। ऐसे में पंचनामा करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि परिजन व गांव के लोग पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। मृतक दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था और खोइरी इंटर कालेज में 11 वीं का छात्र था। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed