फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teenager was murdered by putting cloth in her mouth

मुंह में कपड़ा ठूंसकर की गई थी किशोरी की हत्या

Thu, 01 Jul 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Teenager was murdered by putting cloth in her mouth
क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात हुई किशोरी की हत्या मुंह में कपड़ा ठूंसकर की गई थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गांव की 17 वर्षीय किशोरी मंगलवार की रात अपने परिजनों के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। सुबह उसका शव घर से सात सौ मीटर दूर तालाब के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई थी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस गांव के ही पांच के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। मुंह में कपड़ा ठूंसने से ही उसकी मौत होने की पुष्टि हुई है। घटना की छानबीन में जुटी पुलिस परिवार के लोगों को भी शक की नजर से देख रही है। हर संभावित बिंदुओं पर पुलिस छानबीन में जुटी है। सीओ चोब सिंह का कहना है कि किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस की जांच में अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed