{"_id":"632f4ecb062b9921bd468217","slug":"teenager-s-body-found-on-railway-track-suspected-of-murder-jaunpur-news-vns6759621193","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
ृतका प्रिया प्रजापति की फाइल फोटो
- फोटो : JAUNPUR
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के भुलईपुर गांव की एक किशोरी का शव शनिवार सुबह घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर रेल पटरी पाया गया। हत्या की आशंका जताई जा रही है। किशोरी के पिता ने किसी साजिश की आशंका जतायी है।
भुलईपुर गांव निवासी जिलाजीत की पुत्री प्रिया प्रजापति (16) शुक्रवार की रात में घर में ही पढ़ाई कर रही थी। परिवार के लोगों ने बताया कि रात में बिना किसी को बताए घर से निकल गई। वह कब गई। इसका किसी को पता नहीं चला। कुछ देर बाद परिजनों ने प्रिया को घर में नहीं देखा तो तलाशना शुरू किया। मगर उसका कुछ पता नही चला।
परिवार वालों का कहना है कि रेलवे ट्रैक की ओर देखा गया था। सुबह कुछ ग्रामीण रेल पटरी की ओर गए तो वहां उसका शव पड़ा था। इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने जांच की पता चला कि उसका टूटा और सिर में भी चोट लगी थी।
विज्ञापन
प्रिया के पिता जिलाजीत ने बताया कि प्रयागराज से जौनपुर की तरफ जाने वाली एजे पैसेंजर रात करीब दस बजे गुजरी। उसके बाद हम लोग ट्रैक पर देखने गए थे। उस समय तक प्रिया का शव ट्रैक पर नहीं था। साजिश के तहत शव को यहां रखकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। जांच में सारा मामला खुल जाएगा।
कोतवाल ओम नारायण सिंह ने बताया कि प्रिया के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है कि बेटी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।