फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teenager commits suicide due to molestation leave suicide note accused on man dead body found hanging in room in jaunpur

जौनपुरः 'उसने मेरे साथ बहुत गलत किया'...छेड़खानी से आजिज किशोरी ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

Thu, 26 Aug 2021 10:27 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 26 Aug 2021 10:27 AM IST
सार

किशोरी ने बुधवार को सुबह अपने कमरे में पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। उसने सुसाइड नोट में एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Teenager commits suicide due to molestation leave suicide note accused on man dead body found hanging in room in jaunpur
फंदे से लटक कर दी जान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक किशोरी ने छेड़खानी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। किशोरी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने एक युवक को जिम्मेदार बताया है। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गांव में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

विज्ञापन


मामला जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां 15 वर्षीय किशोरी ने बुधवार को सुबह अपने कमरे में पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। किशोरी की मां के अनुसार, वह सुबह देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो वह उसे जगाने के लिए गई। कमरे में देखा कि वह साड़ी के फंदे पर पंखे के सहारे झूल रही थी।
विज्ञापन


उसने शोर मचाया तो परिवार के लोग और आसपास के लोग भी पहुंच गए। उसके शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा है कि मेरी मौत का जिम्मेदार रुस्तम अली है। उसने मेरे साथ बहुत गलत किया है। मेरी मौत का जिम्मेदार भी वही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण सीओ एसपी उपाध्याय समेत थानाध्यक्ष रामपुर, थानाध्यक्ष नेवढ़िया व पीएससी बल भी मौके पर पहुंच गई और शांति व्यवस्था बनाने में जुट गई। थानाध्यक्ष सुरेरी देवीवर शुक्ला का कहना है कि किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पिता की ओर से तहरीर मिली है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

घर से गायब युवती की तालाब में मिली लाश

मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के छबीलेपुर तरहटी गांव स्थित तालाब में बुधवार को गांव की निवासी युवती की लाश उतराई मिली।  पुलिस के मुताबिक युवती के घरवालों ने दो दिन पहले ही उसकी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन, मंगलवार की शाम सूचना दी के वह मिल गई है। लेकिन, रात में युवती फिर घर से गायब हो गई थी। 

छबीलेपुर तरहटी गांव निवासी शिवचरण यादव की 18 वर्षीय बेटी मोनिका सोमवार की रात शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। लेकिन वह वापस नहीं लौटी तो घरवाले रात भर उसे ढूंढते रहे। मंगलवार को परिजनों ने युवती के गायब होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। हालांकि शाम को परिजन उसे खोजकर समीप के एक गांव से घर लाए। साथ ही उसके मिलने की सूचना थाने पर भी दे दी।

परिवार के मुताबिक मंगलवार की रात ही वह घर से अचानक फिर गायब हो गई। जिसके बाद वह उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन, कुछ नहीं पता चला। इसी बीच बुधवार की सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने शिवचरण के घर से सौ मीटर दूर सिवान में स्थित तालाब में युवती का शव देख सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और कब्जे में ले लिया। परिजनों से पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed