{"_id":"6224cfcda606b9220f715bf7","slug":"teenager-beaten-up-for-planting-bjp-flag-in-jaunpur-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: जौनपुर में भाजपा का झंडा लगाने पर किशोर को पीटा, मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: जौनपुर में भाजपा का झंडा लगाने पर किशोर को पीटा, मुकदमा दर्ज
Sun, 06 Mar 2022 08:44 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 06 Mar 2022 08:44 PM IST
सार
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर में पंवारा थाना क्षेत्र के मड़वा दोदक गांव में भाजपा का झंडा लगाने पर एक किशोर की दूसरी पार्टी के समर्थक ने पिटाई कर दी। पीड़ित के तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस मामले की जांच कर रही है। मड़वा दोदक गांव में रामधनी यादव का पुत्र शिवम यादव ने रविवार को अपनी छत पर भाजपा का झंडा लगा दिया।
विज्ञापन
यह पड़ोसी सूरज यादव पुत्र विनय कुमार यादव को नागवार लगी। वह दूसरी पार्टी का समर्थक है, उसने झंडा हटाने के लिए कहा और ऐसा नहीं करने पर मारने की धमकी दी। शिवम ने झंडा नहीं हटाया तो सूरज ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
पीड़ित ने रोते हुए सारी बात पिता को बताई। बेटे को लेकर पिता पवांरा थाने पहुंचे और सूरज के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर सूरज यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन